कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल को चंपावत, महेंद्र लूंठी को बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप को अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट को पिथौरागढ़, संजीव आर्या को नैनीताल, रणजीत सिंह रावत को उधमसिंह नगर,सूर्यकांत धस्माना को टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी को उत्तरकाशी, विक्रम सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती को देहरादून, प्रदीप थपलियाल को चमोली एवं लखपत बुटोला को पौड़ी जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

धस्माना ने बताया कि सभी प्रभारी पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही अपने प्रभार वाले जनपद सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours