लोश्ज्ञानी गांव की सड़क का रास्ता साफ, वन पर्यावरण से मिली मंजूरी

Estimated read time 1 min read





मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले- जल्द तैयार होगी डीपीआर, शीघ्र शुरू होगा मोटर मार्ग निर्माण

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक स्थित नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि लोश्ज्ञानी गांव के ग्रामीण वर्षों से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति पूर्व में ही कराई जा चुकी थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुमति न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours