Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 77.47% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
भीमताल। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के क्रम में अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (Booth Level Agent) के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया गया। विवेक राय ने अवगत कराया कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक Indian National Congress द्वारा 643 तथा [more…]
छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, भव्य मेले को लेकर उत्साह
भीमताल । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटा कैलाश क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष उमेश पलड़िया ने बताया कि पर्व के दिन प्रातः 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं जटेश्वर मंदिर से कलश में जल भरकर लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा के उपरांत पार्वती कुंड में जल अर्पित करेंगी।उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे भटेलिया में आयोजित शिवरात्रि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा किया जाएगा।पूर्व [more…]
भीमताल विकास भवन में विधायक कैड़ा ने ली उच्चस्तरीय बैठक, वन्यजीव आतंक व किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में वन विभाग, उद्यान विभाग एवं एसबीआई बीमा कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।बैठक में विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ एवं गुलदार के हमलों में अब तक चार महिलाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी बाघ अथवा गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। साथ ही पकड़े गए गुलदारों की डीएनए रिपोर्ट भी अब [more…]
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 12 मामलों में 4.20 लाख रुपये का अर्थदंड
भीमताल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत दर्ज वादों की सुनवाई के उपरांत न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने विभिन्न मामलों में दोषी पाए गए विपक्षगणों पर कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है।सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अंजनी कुमार तिवारी द्वारा प्रकरण प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।अधिनियम की धारा 27(3)(ए) के तहत कुशाल सिंह नेगी से संबंधित कॉर्बेट एडवेंचर रिजॉर्ट (आन्या) रिजॉर्ट एंड स्पा प्राइवेट लिमिटेड की इकाइयों—बैलपड़ाव, रामनगर-कालाढूंगी (नैनीताल) [more…]
होली से पहले खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन: बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की सघन चेकिंग, 7 नमूने जांच को भेजे
भीमताल। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाया।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मण्डल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में जनपद नैनीताल की खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को रामनगर के हल्दुवा चौक पोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्वार, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला आदि क्षेत्रों से आने वाले खाद्य आपूर्ति [more…]
6 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, विशाल मिश्रा होंगे रुद्रप्रयाग के नए DM
देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
6 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, विशाल मिश्रा होंगे रुद्रप्रयाग के नए DM
देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
दून के व्यवसायी अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा
प्राॅप्रटी के विवाद के चलते आरोपियों ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख रुपए में तय की थी सुपारी देहरादून। दून पुलिस ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की मां समेत तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अर्जुन शर्मा का अपनी मां और उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपियों ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए राणा ब्रदर्स से 12 लाख रुपए में सुपारी तय की थी। पुलिस, राणा ब्रदर्स को बुधवार रात को ही अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ [more…]
स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद
हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक ने लिया लाभ भीमताल। पत्रकारों की व्यस्त एवं अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया।शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल तथा संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही [more…]
