Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
जिला जज की मध्यस्थता से सुलझा विवाद, अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त
बुधवार से पटरी पर लौटेगा न्यायिक कार्य भीमताल। जिला न्यायालय में पिछले कई दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला जज प्रशांत जोशी की पहल और मध्यस्थता से बार और बेंच के बीच चला आ रहा विवाद सुलझ गया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस) की अदालत के बहिष्कार को खत्म करने की घोषणा कर दी। अब बुधवार से न्यायालय में नियमित कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। मंगलवार को जिला जज स्वयं बार सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बार एसोसिएशन [more…]
टांडी पोखराड इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्र-छात्राओं को कानूनों की दी गई जानकारी
भीमताल। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र श्री डूंगर सिंह बिष्ट आगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज टांडी पोखराड में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं सचिव पारुल थपलियाल ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।शिविर में पारुल थपलियाल [more…]
भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश
भीमताल, 21 अप्रैल। विकास भवन सभागार में मंगलवार को शहरी विकास, जलागम प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का वीवीआईपी जिला है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति न बने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त [more…]
भीमताल में युवतियों से धोखाधड़ी का मामला गरमाया, मंत्री कैड़ा सख्त
पहचान छुपाकर संपर्क करने और विवाह का झांसा देने के आरोप, पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भीमताल। क्षेत्र में युवतियों से कथित धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क किया गया और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झूठा आश्वासन दिया गया। [more…]
एचजी स्कूल भीमताल में ‘एटीएल कम्युनिटी फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन
बाल वैज्ञानिकों के अभिनव मॉडलों ने मोहा मन, सरस्वती पब्लिक स्कूल निसोला को ओवरऑल ट्रॉफी भीमताल। एचजी स्कूल भीमताल में ‘एटीएल कम्युनिटी फेस्ट 2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों—लेक इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल, एचजी स्कूल भीमताल तथा सरस्वती पांडे जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल एवं परियोजनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में विज्ञान के नवीन प्रयोग, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक समझ का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला, जिसने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को खासा [more…]
धामी मॉडल पर काम : मियावाला में तालाब का कायाकल्प, जनता को मिला आधुनिक पार्क
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। खास तौर पर शहर के पुराने प्राकृतिक तालाबों, जल स्रोतों और पार्कों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की दिशा में प्राधिकरण की पहल अब साफ तौर पर नजर आने लगी है। इसी कड़ी में देहरादून के मियावाला क्षेत्र में एक पुराने प्राकृतिक तालाब को विकसित कर लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक तालाब तथा पार्क के रूप में तैयार किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा का बेहतरीन उदाहरण बनकर [more…]
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप: धामी
यमकेश्वर। यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदमों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कारण यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित एवं [more…]
मरीजों को ओपीडी पंजीकरण की लाइनों से राहत दिला रही ‘आभा’
ऋषिकेश। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट आभा (ABHA) क्यूआर कोड आधारित स्कैन एंड शेयर प्रणाली एम्स, ऋषिकेश में मरीजों के लिए बड़ी सुविधा बनकर उभरी है। लिहाजा मरीजों को अब ओपीडी पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले लागू हुई इस सुविधा से एम्स,ऋषिकेश में अब तक 9 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। गौरतलब है कि एम्स में बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर यह व्यवस्था 26 नवंबर- 2022 से शुरू की गई थी, जिससे ऋषिकेश एम्स उत्तराखंड का पहला ऐसा सरकारी चिकित्सा संस्थान [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में लिया हिस्सा
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपने साहस, [more…]
“वन अर्थ, वन फ्यूचर” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन
भीमताल। माइंड पावर विश्वविद्यालय, भीमताल में “वन अर्थ, वन फ्यूचर – वैश्विक विकास हेतु बहु-विषयक दृष्टिकोण” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात विद्वानों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राकेश पांडे (तस्मानिया यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मंगल सिंह मांद्रवाल (कुमाऊँ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ योगेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि प्रो चांसलर डॉ ब्रजेश कुमार ने मुख्य अतिथि [more…]
