उत्तराखण्ड

कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को दबोचा, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद भीमताल । आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय एवं मंडलीय प्रवर्तन दल तथा कुमाऊं दल की टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी लालकुआं क्षेत्र में घेराबंदी कर कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग के अनुसार बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमों का गठन कर निगरानी शुरू की गई। प्रातः 4:20 बजे गौलागेट क्षेत्र में बाइक संख्या यूके-06-वी-6890 पर सवार एक [more…]

उत्तराखण्ड

दो और निजी स्कूलों को नोटिस, अब संख्या पहुंची 107

महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क वसूली पर जिला प्रशासन सख्त, 15 दिन में मांगा जवाब भीमताल । जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने के मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने दो और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में सैन ग्लोबल स्कूल तथा ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में नोटिस प्राप्त करने वाले निजी विद्यालयों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। इससे पूर्व हल्द्वानी, लालकुआं, [more…]

उत्तराखण्ड

दिव्यांशी जोशी बनीं लेक्स इंटरनेशनल स्कूल की इंटर टॉपर

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत, कई विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 21वें बैच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परीक्षा परिणाम में वाणिज्य वर्ग की दिव्यांशी जोशी ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग के अक्षय भाकुनी एवं तनिष्क राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य वर्ग की अंजली सनवाल ने 90.60 प्रतिशत अंकों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धार्मिक और पर्यटन स्थल से जुड़ेगा छोटा कैलाश मंदिर

शासन से प्रथम चरण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों में स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से प्रथम चरण में 1.6 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन से मंदिर माला मिशन योजना के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2.65 करोड़ से 1.6 करोड़ जारी हो चुके हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आदि छोटा कैलाश मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ने की मांग की थी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई लूट की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। साॅफ्टवेयर इंजीनियर के अपरहण और मारपीट के एक आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, जिसकी कीमत लगभग ₹ 60000 है, बरामद किया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आठ मई 2026 को विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग, कॉवली रोड, देहरादून ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इन्जिनियर है। 6 मई को रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद रात करीब 02.15 बजे वह वाहन के इंतजार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास खंड धारी के निरीक्षण पर सीडीओ सख्त, भालूगाड़ वाटरफॉल को और विकसित करने के निर्देश

भीमताल, 13 मई। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने बुधवार को विकास खंड धारी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सीडीओ ने क्षेत्र के पांच अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर लाइट एवं फेंसिंग लगाने पर जोर दिया। बैठक में धारी क्षेत्र के सभी होटलों को स्वयं सहायता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

तीलू रौतेली पेंशन में लाभार्थियों को राहत दिलाने की मांग, निदेशक समाज कल्याण से मिले मनोज शर्मा

भीमताल। तीलू रौतेली पेंशन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू की गई तीलू रौतेली पेंशन योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान 20 से 40 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए काश्तकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है।शर्मा ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नैनीताल जिले के कई पात्र लाभार्थियों को फॉर्म सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए कई अहम फैसले

वर्क फ्रॉम होम:  सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।   मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के गौरव का क्षण, एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में उत्तराखंड की पूजा परमार राणा भी हैं। उत्तरकाशी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एएनएम पूजा परमार राणा को हिमालयी अंचल के संवेदनशील एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से दी जा रही समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर उन नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के अमूल्य योगदान [more…]