पहाड़पानी-कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख मंजूर

Estimated read time 0 min read





भीमताल। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी से कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 60.19 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जल्द ही रेलिंग निर्माण और अन्य सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग संकरा और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इससे ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसके आधार पर 60.19 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुरक्षा कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है।

सुरक्षात्मक कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours