Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन ने की डीडीएमपी की समीक्षा

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जिला आपदा प्रबंधन योजना तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीडीएमपी तथा एसडीएमपी बनाए जाने को लेकर सभी जनपदों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जरूरी सुझाव दिए और जल्द से जल्द इन्हें पूरा करने को कहा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में डीडीएमपी तथा एसडीएमपी का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यूएसडीएमए के एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राज कुमार नेगी ने कहा कि डीडीएमपी और एसडीएमपी आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षकों के स्थानांतरण की कवायद शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी की टाइम लाइन

देहरादून। शिक्षा विभाग ने स्थानान्तरण सत्र 2025-26 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापक एल०टी० के अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु विकल्प-पत्र एवं अनुरोध के आधार पर स्थानान्तरण हेतु आवेदन-पत्र मांगे हैं। सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु पात्रता सूची तथा रिक्ति की सूची विभागीय वेबसाइट www.schooleducation.uk.gov.in पर 15 अप्रैल 2025 तक अपलोड की जानी है, जिन प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक / प्रवक्ताओं एवं स०अ० एल०टी० के नाम अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु पात्रता सूची में अंकित होगें, वे अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण के साथ (10 विकल्पों सहित) संबंधित संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कर संबंधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर परिक्रमा में शामिल हुए दूनवासी पच्चीस हज़ार संगतें शामिल हुई नगर परिक्रमा में देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में शुक्रवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे लगाते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करें मुख्यमंत्री ने सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को शहरी क्षेत्र में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए प्रशासन, पर्यावरणविदों और जनता को एकजुट होकर करना होगा कार्य

ऋषिकेश।  उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण एवं शहरी जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), जल शक्ति मंत्रालय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA), आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड के पाँच शहरों गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी-काठगोदाम एवं रामनगर में शहरी नदी प्रबंधन योजना (Urban River Management Plan – URMP) विकसित की जा रही है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ऋषिकेश नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में URMP की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ उत्तराखंड में दो बड़ी रैलियों करेगी कांग्रेस

देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कांग्रेस विधायकगणों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गणेश गोदियाल, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, एआईसीसी सचिव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी कर्मियों का प्रसादी बाक्स और थैलियों के निर्माण का प्रशिक्षण शुरू

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी )के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बाक्स तथा थैलियां बनाने का प्रशिक्षण आज से मंदिर समिति के चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह सभागार कारगी चौक देहरादून में शुरू हो गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा सरस्वती स्वरोजगार संस्थान के अध्यक्ष ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान का निर्माल्य प्रसाद थैलियों/ बॉक्स आदि में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC की पॉलिटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा स्थगित

नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता के पदों के लिए 22 व 23 मार्च को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने राजकीय पॉलिटेक्निकों में प्रवक्ता पदों के लिये जुलाई 2024 में विज्ञप्ति जारी की थी. जिनके लिये बीटेक योग्यता रखी गई थी। एक अभ्यर्थी मधुसूदन पैन्यूली ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि इन पदों के लिये ऑल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के अनुसार योग्यता बीटेक और एम टेक है। जबकि, यूकेपीएससी ने यह योग्यता केवल बीटेक निर्धारित की है। हाईकोर्ट में आज मामले में सुनवाई करते हुए परीक्षा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डीजी बंशीधर तिवारी ने रिटायर्ड शिक्षकों के लम्बित देयकों पर जताई नाराजगी

लापरवाही पर संबंधित अधिकारी पर की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जनपद में विशेष अभियान चलाकर सेवानिवृत्त कार्मिकों-शिक्षकों के लम्बित सेवानिवृत्ति देयकों का नियनानुसार निस्तारण कर अगले 15 दिन के अन्तर्गत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी 03 अप्रैल, 2025 को इस आशय का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करायेंगे कि अब जनपद में कोई भी सेवानिवृत्तिक सम्बन्धी देयक लम्बित नहीं हैं। यदि किसी भी स्तर पर प्रकरण में विलम्ब किया जाता है तो इसे गम्भीरता से लेते हुये सम्बन्धित [more…]