Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सामान्य निर्वाचन-2025 कराए जाने की घोषणा की है। 07 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 12 जनपदों की समस्त जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो मतगणना सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी। क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख [more…]
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया उत्तराखण्ड आईएएस एसोसिएशन
देहरादून। उत्तराखण्ड आई.ए.एस एसोसिएशन के अध्यक्ष एल.ए. फैनई की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड में आई भीषण आपदा के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य के समक्ष उत्पन्न हालिया प्राकृतिक आपदा की गंभीरता पर विचार किया गया, जिसमें 05 जुलाई, 2025 को उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस) अधिकारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय एसोसिएशन [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीपीआर कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला
आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई महत्वपूर्णं जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार को कार्डियक लाइफ सपोर्ट व सीपीआर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य डॉक्टरों एवं पीजी विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों से प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनोज गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, डाॅ पुनीत ओहरी एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ. अंजलि चौधरी ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) के महत्व पर प्रकाश डालते [more…]
एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी इंटर कॉलेज) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 402 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपांशु एवं डॉ. शुभम सिंह, [more…]
पौड़ी के आपदा प्रभावितों को आपदा मद और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के 15 परिवारों/भवन स्वामियों – प्रभा देवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह एवं हेमराज सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रति भवन स्वामी ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिसे संबंधित परिवारों को चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। वहीं, ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशा देवी पत्नी प्रेम [more…]
धराली आपदाः प्रभावितों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे IG अरुण मोहन जोशी
धराली। उत्तरकाशी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के परिप्रेक्ष्य में आज पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) अरुण मोहन जोशी द्वारा गंगोत्री में पहुंचकर आपदा की परिस्थितियों का स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उन्होंने धराली गाँव से रेस्क्यू कर गंगोत्री लाए गए आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों एवं तीर्थयात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि धराली क्षेत्र में कई लोगों के आवास पूर्णतः ध्वस्त हो गए थे, जिन्हें आपदा के बाद एसडीआरएफ की टीमों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में कर्मचारियों के लिए भवन निर्माण को मंजूरी
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की 24वीं वित्त समिति की बैठक आज बुधवार को कुलपति सचिवालय सभागार में कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह जी अध्यक्षता में संपन्न हुई। वित्त समिति की बैठक में वर्ष 2024-25 में प्राप्त शासकीय अनुदानों के प्रति विश्वविद्यालय द्वारा कृत व्ययों, वार्षिक लेखा एवं उपयोगिता प्रमाण पत्रों का अनुमोदन एवं पुष्टि की गयी। बैठक में 17वीं भवन की बैठक की अनुशंसाओं का अनुमोदन प्राप्त किया गया। वित्त समिति की बैठक में परीक्षा सम्बन्धी परिश्रमिकों/मानदेय में संसोधन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 हेतु भारत सरकार द्वारा बजट अनुदान तथा इसके सापेक्ष [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए 12 अगस्त तक होगी काउंसलिंग
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न यू.जी. के कक्षाओं में प्रवेश(काउंसलिंग) की तिथियों को 12 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने दी। उन्होंने बताया की ख़राब मौसम के चलते और सड़क अवरुद्ध की घटनाओं को देखते हुए काउन्सलिंग की तिथि को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। इस सम्बन्ध में मेरिट में आये छात्र-छात्राओं को मेल के माध्यम से भी काउन्सलिंग की तिथि 12 अगस्त तक बढ़ाने की सूचना दे दी गयी है। वंही दूसरी और इंटीग्रेटेड एम.बी.ऐ. की प्रथम मेरिट लिस्ट आज जारी कर [more…]
धराली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय
एसजीआरआरयू के भूविज्ञान शोधार्थियों ने शोध में जताई थी चिंता दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, संवेदनशील महीनों में सतर्कता जरूरी देहरादून। धराली (उत्तरकाशी) में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत कार्यों की कमान संभाल ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को उत्तरकाशी जिले के बड़कोट स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान के शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य के माध्यम से उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों [more…]
