Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
कैंची धाम जाम से मिलेगी राहत, तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट वैली ब्रिज
कुमाऊं आयुक्त ने भवाली-सैनिटोरियम रातीघाट बाईपास का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिए सख्त निर्देश भीमताल। श्री कैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन भवाली-सैनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग का सोमवार को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मार्ग में सड़क कटान का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि रातीघाट में निर्माणाधीन वैली ब्रिज अंतिम चरण में है और अगले तीन दिनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रातीघाट में अल्मोड़ा हाईवे [more…]
घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, नैनीताल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू
राज्यपाल से लेकर आम मतदाताओं तक बांटे जा रहे गणना फॉर्म, 7 जुलाई तक चलेगा अभियान भीमताल। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सोमवार से हो गई। इसके तहत नैनीताल जिले में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभियान की शुरुआत लोक भवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाने के साथ हुई।अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ प्रत्येक [more…]
भीमताल विधानसभा बदहाली की ओर, जनता बदलाव का मन बना चुकी: मनोज शर्मा
कांग्रेस नेता ने सरकार, सांसद और विधायक पर साधा निशाना, पंचायत प्रतिनिधियों से एकजुट होने की अपील भीमताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने भीमताल विधानसभा की स्थिति को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भीमताल विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह बदहाल हो चुका है और नए विकास कार्यों के बजाय पूर्ववर्ती सरकारों के समय हुए कार्य भी रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई बार पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया [more…]
15 जून को कैंचीधाम मेले के लिए प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं हेतु चाक-चौबंद व्यवस्थाओं पर मंथन
शटल सेवा से होगी आवाजाही, मार्ग पर वाहन पार्किंग और भंडारे पर रहेगी रोक भीमताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 15 जून को होने वाले जन्मोत्सव एवं मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने करते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए।बैठक में मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग, शटल सेवा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा [more…]
मालवीय नगर अग्निकांड: सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली CM व पुलिस कमिश्नर से की वार्ता
केशव नेगी मामले में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों की सुरक्षा का दिलाया भरोसा भीमताल। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि जांच पूरी तरह तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के आधार पर [more…]
घर-घर पहुंचेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सोमवार से BLO बांटेंगे गणना फार्म
मतदाताओं से नवीनतम फोटो तैयार रखने की अपील, ‘बुक ए कॉल’ सुविधा भी शुरू भीमताल । उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। आगामी 8 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म दिए जाएंगे, [more…]
मां हाट कालिका मंदिर पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना
भीमताल : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रविवार को मुनस्यारी से गंगोलीहाट पहुंचकर प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में राज्यपाल ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, पर्यटन संभावनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में विकसित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि [more…]
एनसीसी शिविर में कैडेटों ने साधा निशाना, ड्रोन संचालन और आपदा प्रबंधन की ली जानकारी
भीमताल : सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन सैन्य प्रशिक्षण, तकनीकी गतिविधियों और खेल प्रतियोगिताओं के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शिविर में कैडेटों को सैन्य अनुशासन के साथ आधुनिक तकनीक और आपदा प्रबंधन की बारीकियां भी सिखाई गईं। कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में संचालित शिविर में दिन की शुरुआत पीटी और ड्रिल प्रशिक्षण से हुई। इसके बाद कैडेटों को हथियारों के साथ ड्रिल तथा .315 राइफल से फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, एनडीआरएफ विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन [more…]
घरेलू गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का हमला, मनोज शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा
भीमताल: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। मनोज शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह की सरकार के दौरान गैस सिलेंडर पर मामूली बढ़ोतरी होने पर भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज [more…]
करंट से युवक की मौत पर उठे सवाल, डीएम से जांच और मुआवजे की मांग
भीमताल: विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम रैकुना निवासी तेज सिंह बोरा की भीमताल स्थित ग्राफिक एरा परिसर में करंट लगने से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। हरीश पनेरु ने कहा कि 6 जून को तेज सिंह बोरा ग्राफिक एरा परिसर में एक भवन की छत पर कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार [more…]
