Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु 27 मई 2025 को संस्कृत भवन, देहरादून में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। साथ ही, यह मंच शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी हितधारकों को एकत्र कर साझा चिंताओं पर संवाद और समाधान का अवसर भी प्रदान कर रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद जिसका बर्खास्तगी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

देहरादून। 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने माध्यमिक शिक्षक संघ को प्रदान की संबद्धता

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के बड़े शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड के अनुरोध पर परिषद की संबद्धता प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि परिषद की वर्तमान कार्यकारिणी की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने परिषद की संबद्धता प्रदान करने हेतु अनुरोध किया , जिसको आज परिषद के प्रांतीय नेतृत्व में सम्यक विचारों परंत स्वीकार करते हुए माध्यमिक शिक्षक उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घण्टाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर की जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

श्री बदरीनाथ धाम। ज्योतिषपीठ शंकराचार्य1008 स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज आज मंगलवार शुभ मुहूर्त पर श्री बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। मंदिर में वेदपाठ पूजा-अर्चना संपन्न की लोककल्याण की कामना की इससे पहले नर पर्वत पर स्थित बीकेटीसी अध्यक्ष आवास पर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज का बीकेटीसी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भब्य स्वागत किया तथा वेदपाठियों ने स्वास्तिवाचन किया श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में मंदिर में दर्शनों के पश्चात श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी शंकराचार्य 1008स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया शाल, तुलसी माला, स्मृति चिन्ह तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकसित भारत 2047 के लिए सभी जनपद अपना प्लान तैयार करेंः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सभी जनपदों के जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार से कोविड संक्रमण के विषय पर विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के भाषण की मुख्य बातों पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्य सचिव ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए विकसित ग्राम, विकसित शहर, विकसित जनपद की तर्ज पर कार्य किए जाने की आवश्यकता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

SGRR एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के कई राज्यों से पहुंचे अभ्यर्थी

रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के 100 से अधिक स्कूलों हेतु शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए अभ्यर्थी लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 27 मई से आरम्भ हुई है व 30 मई तक चलेगी। यह जानकारी शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया के संयोजक सदस्यों ने दी। श्री गुरु राम राय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी

देहरादून। पिथौरागढ़ जनपद में गौरीगंगा नदी पर प्रस्तावित 120 मेगावाट क्षमता की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लगातार कोशिशें आज रंग लाई। इस  परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 29.997 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वन सलाहकार समिति (Forest Advisory Committee) द्वारा विचार किया गया। नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रूप से डिजाइन की गई है। लगभग एक किलोमीटर सुरंग निर्माण और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्याल ने जारी की UET 2025-26 की अधिसूचना, कल से करें आवेदन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल ने अपने परिसरों और संबद्ध कॉलेजों/संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. सहित विभिन्न पीजी कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। कार्यक्रम विवरण, सूचना विवरणिका, शैक्षणिक अर्हता, प्रवेश प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी http://hnbguadm.samarth.edu.in एवं http://hnbgu.ac.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंकः https://hnbguadm.samarth.edu.in/ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथिः  27 मई 2025ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 20 जून 2025 (11रू50 रात्रि तक)प्रवेश परीक्षा की तिथिः विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से घोषित की जायेगी।