Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सांसद अजय भट्ट ने किया गौला पुल और स्टेडियम क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण
एक अरब रुपये की लागत से हो रहे कार्य, मानसून से पहले गुणवत्ता के साथ पूरे हों भीमताल : नैनीताल-उधमसिंहनगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में गौला पुल, उसकी एप्रोच रोड और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्षेत्र में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।सांसद भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा करीब एक अरब रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आगामी बारिश के दौरान [more…]
विधायक कैड़ा ने नाले में बहकर मरी महिला के परिजनों को सौंपा चार लाख का चेक
आपदा राहत कोष से दी गई सहायता राशि, बोले—दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथभीमताल : धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना गांव में बीते दिनों नाले में बहकर जान गंवाने वाली महिला पुष्पा देवी के परिजनों को रविवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि आपदा राहत कोष से जारी की गई है। विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बूढ़ीबना गांव निवासी पुष्पा देवी (40) [more…]
राजभवन गोल्फ कोर्स में गूंजे विजयी शॉट्स, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन
राज्यपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित, 177 खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में तीन दिवसीय 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। देशभर से आए 177 गोल्फरों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन बने समर्थ जैन, जबकि नुसरत अब्बासी उपविजेता रहे।रविवार को हुए समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल व राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स [more…]
सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर
देहरादून। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को 26 नर्सिंग ट्यूटर्स मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित इन नर्सिंग ट्यूटर्स को प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कालेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इन ट्यूटर्स की तैनाती से नर्सिंग कालेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बेहरत प्रशिक्षण भी मिल सकेगा। उत्तराखंड सरकार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार करने में जुटी है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों के साथ-साथ नर्सिंग कालेजों में सुविधाएं जुटा रही है, साथ ही मेडिकल फैकल्टी की भी नियुक्ति कर [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों की मेहनत से मरीज़ ने मौत को दी मात
ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं व उनकी टीम द्वारा की जटिल सर्जरी रंग लाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ईएनटी और हेड-नेक सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों ने एक मरीज़ को नया जीवन दिया है। नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने मरीज़ का जीवन रक्षक शल्य चिकित्सा कर एक मरीज को दूसरी जिंदगी दी। उत्तर प्रदेश के मंगलौर निवासी 45 वर्षीय पुरुष मरीज़ दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। एक निर्माण स्थल पर ट्रक से सामान उतारते समय दुर्घटनावश लोहे की छड़ मरीज़ की गर्दन के आर-पार हो गई। 4 मई 2025 को सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत पास [more…]
एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोड़ का कारोबार
जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों को भी मिल रहा बढ़ती यात्रा का लाभ, 100 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाबा के कपाट खुले एक [more…]
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया, मां गंगा की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का [more…]
माइंड पावर यूनिवर्सिटी में भारतीय रिजर्व बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविरछात्र-शिक्षकों को बचत
निवेश और डिजिटल बैंकिंग की दी विस्तृत जानकारी भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी सभागार में भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के जिला प्रबंधक भरतराज आनंद ने बचत, निवेश, बीमा और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग जैसे विषयों पर छात्रों और शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में छात्रों ने भी वित्तीय मामलों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने पूरी तरह संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद हल्द्वानी के वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुरेश कुमार बिष्ट ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ककोड़, नैथना, चमोली गाजा, लुगड़, ककोड़ गाजा समेत कई गाँवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़कों की दुर्दशा को लेकर विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त की। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में [more…]
पत्रकारों के कल्याण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही सरकार : संयुक्त निदेशक
गोल्डन हेल्थ कार्ड, बीमा योजना और नई मान्यता नीति पर जोर भीमताल : मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों को स्वास्थ्य और बीमा संबंधी लाभ देने के लिए गोल्डन हेल्थ कार्ड और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी योजनाएं शुरू की जा रही हैं। [more…]
