Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने किच्छा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को तीन किलो अमीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर के विरुद्ध यूपी के बरेली जनपद में डकैती व गैंगस्टर एक्ट कई मुकदमे दर्ज है। पकड़ी गई अफीम की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 36 लाख रुपए है। यह अफीम उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई होनी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट ने कल थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर दो नशा तस्करों सलीम व शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बहीपुरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली को [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ झबरेड़ा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से आज झबरेड़ा (हरिद्वार) के कैंप कार्यालय, सड़ोली में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने दीप प्रज्ज्वलित [more…]
विश्व के साहित्यिक मानचित्र पर उत्तराखंड को एक नई पहचान प्रदान कर रहा लेखक गांवः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लेखक गांव, थानो में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष उत्सव पर सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि लेखक गांव की परिकल्पना उन विचारों का प्रतीक है जो समाज को दिशा देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य का निर्माण करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा [more…]
मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ, कहा- प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना के रजत रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदाओं में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट लोक संस्कृति, भाषा और बोली में झलकने वाली [more…]
प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचते हुए, सदन के सामने आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान सराहा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी और भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ [more…]
मुक्तेश्वर में 6 से 8 नवम्बर तक होगा विबकोन-2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
भीमताल । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर परिसर में भारतीय पशु प्रतिरक्षा एवं जैव प्रौद्योगिकी सोसाइटी (आईएसवीआईबी) के सहयोग से विबकोन-2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 6 से 8 नवम्बर तक किया जाएगा। यह सम्मेलन “वन हेल्थ परिदृश्य के अंतर्गत पशुधन उत्पादन एवं संरक्षण की परिकल्पना” विषय पर आधारित रहेगा। कुमाऊँ हिमालय की शांत वादियों में आयोजित यह सम्मेलन पशु चिकित्सा, जैव प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। संस्थान के [more…]
भारत की राष्ट्रपति ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई
भीमताल । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और उपाधियाँ प्रदान कीं। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा केवल बुद्धि और कौशल का विकास नहीं करती, बल्कि यह हमें विनम्र बनना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य [more…]
जल्द बनेगा काठगोदाम से दानीजाला-अमृतपुर बाईपास मार्ग, भारत सरकार से मिली स्वीकृति — विधायक कैड़ा
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि लंबे समय से प्रतीक्षित काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए अमृतपुर तक के बाईपास मोटर मार्ग को भारत सरकार से वन एवं पर्यावरण विभाग की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। विधायक कैड़ा ने कहा कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिसके कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र, कुमाऊँ मंडल तथा पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। यह मार्ग क्षेत्र के प्रमुख यातायात बिंदुओं में से एक होने के कारण लंबे समय से चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्ग [more…]
सड़क से डामर उखड़ने पर भड़के ग्रामीण
ल्वाड डोबा में ग्रामीणों ने रोका काम विभागीय अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर माने लोग भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा में लोक निर्माण विभाग के द्वारा डामरीकरण का काम किया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर काम को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध पर लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर उखड़ रहे डामर को सही कराने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीणों की ओर से लिखित में आश्वासन देने को कहा [more…]
समाजसेवियों की पहल से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली को भूस्खलन के खतरे से मिली राहत
भीमताल । समाजसेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए भवाली क्षेत्र के समाजसेवियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को गंभीर खतरे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय के ऊपर स्थित पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी और मलबा भवन की दीवारों तक पहुँच गया था। लगभग 285 छात्राओं की पढ़ाई के बीच किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को पूर्व में अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कदम [more…]
