Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
मुख्यमंत्री ने अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का किया अनावरण, 13 जिलों के उत्कृष्ट होमस्टे संचालकों को किया पुरस्कृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र गढ़ी कैण्ट में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर गाइड एवं टूर मैनेजर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने काला नाग चोटी का सफल [more…]
उत्तराखण्ड के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगी AI कैरियर लैब्स
देहरादून। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड एवं बियान्ड मेन्टॉर संस्था के मध्य राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के निर्देशन में आज समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते के तहत बियान्ड मेन्टॉर संस्था द्वारा राज्य के कुल 100 राजकीय विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमता (ए0आई0) कैरियर लैब्स संचालित की जायेंगीं। डॉ0 मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा अवगत कराया गया कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं भविष्य में आवश्यक कौशलों से सशक्त बनाना है। साथ ही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( [more…]
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में ₹142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच MoU
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग एवं दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ दि हंस फाउंडेशन के डीएनबी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। इस एमओयू का उद्देश्य न केवल नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में नेत्रदान महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस पहल से अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के महत्व को समझेंगे और इस मानवता से जुड़ी मुहिम में भाग लेंगे। [more…]
मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी करें अधिकारी: मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पूर्ण हो चुकी, गतिमान और किसी विशेष इश्यू के चलते अभी तक प्रारंभ नहीं की जा सकी ऐसी सभी सीएम घोषणाओं तथा गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई सभी घोषणाओं का पृथक- पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गतिमान घोषणाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति का अपडेट तीन दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ऐसी घोषणाएं जिनको किसी भी प्रकार के इश्यू के चलते [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया शिविर का शुभारंभ हरिद्वार। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया [more…]
राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी नहीं बदला पहाड़ का हाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
भीमताल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बीत जाने के बाद हमने वास्तव में क्या हासिल किया है।शर्मा ने कहा कि “आज भी वही सवाल खड़े हैं — क्या राज्य जनभावनाओं के अनुरूप विकसित हुआ, क्या राज्य का पानी और जवानी राज्य के काम आई, क्या हम शहादतों का कर्ज चुका पाए?”उन्होंने कहा कि धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं दिखती। निरंतर पलायन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, [more…]
सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून जिला ओवरऑल चैंपियन बना
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस. मनकोटी रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। देहरादून जिला ओवरऑल टीम चैंपियन बना, जबकि उधम सिंह नगर ने द्वितीय और नैनीताल ने तृतीय स्थान [more…]
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनी झील में ‘रिगाटा’ और ‘दीपदान’ का भव्य आयोजन
दीपों की झिलमिल रोशनी से नैनी झील हुई आलोकित, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा झील नगरी में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध नैनी झील को विशेष रूप से सजाया गया और दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। दोपहर में झील के मध्य ‘रिगाटा’ (बोट शो) का आकर्षक आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों नावों ने एक साथ झील के मध्य में गोलाकार आकृति बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने [more…]
नैनीताल फूड फेस्टिवल का भव्य समापन — पर्यटकों ने चखे पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पारंपरिक पकवान बने आकर्षण का केंद्र भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जिला पर्यटन विकास विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने स्थानीय व्यंजनों और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फेस्टिवल में भाग लेने वाले 16 होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा [more…]
