Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव आज से शुरू

देहरादून। आज छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। यूकास्ट झाझरा में शुरू हुए तीन दिवसीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा देश विश्व में आज जिस स्थान पर पहुंचा है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास का है। उन्होंने कहा कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दी गति लाने की हिदायत

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग को खराब सड़कों पर डामरीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, संबंधित मार्गों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के उन गांवों की डीपीआर तैयार कर शासन को [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नैनीताल जिले का भ्रमण

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपैड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे, जहां वे अपराह्न 1:00 से 2:00 बजे तक कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।

उत्तराखण्ड

जनपद नैनीताल में ग्राम पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 22 नवंबर को होगी मतगणना

भीमताल । जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव 14 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जाने, 15 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 16 नवम्बर को नाम वापसी और चुनाव प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया के साथ संपन्न होंगे। मतदान 20 नवम्बर को होगा जबकि मतगणना 22 नवम्बर 2025 को की जाएगी।जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 2268 रिक्त पदों पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इनमें हल्द्वानी, ओखलकांडा, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान

देहरादून। गणेश गोदियाल को एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि, चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और डा. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस वर्किग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा और 16 वर्षीय एवरेस्टर सचिन कुमार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखण्ड को व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो देश में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्राप्त सर्वाेच्च संख्या है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 BRAP 2024 के अंतर्गत उत्तराखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए इस पुरस्कार की घोषणा की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उत्तराखंड सरकार के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे और महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

श्री बद्रीनाथ धाम। श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में बद्रीनाथ पुलिस ने आज श्री बद्रीनाथ धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम राइफल्स के साथ श्री बद्रीनाथ धाम परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का सघन चेकिंग की। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन जांच की गई। बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 नवम्बर को होगा मतदान

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य  के पदों पर उपचुनाव हेतु नाम निर्देशन पत्र 13 व 14 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10रू00 से कार्य समाप्ति तक की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई। उसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही भी की जाएगी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार करें: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने ऐसे सभी विभागों  जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा अप्राप्त है को निर्देशित किया  कि राज्य की ओर से विभागों द्वारा मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडे को तत्काल तैयार कर  प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि एजेंडे में उन सभी पक्षों का स्पष्ट [more…]