Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की चंपावत को बड़ी सौगात, जिले में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO  कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, JPNATC, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी और संतुलित जीवन का दर्शन है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने स्वास्थ्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की अवस्था बताया था, और यही आयुर्वेद का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोसर्जरी से सफल इलाज

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक मरीज का माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल उपचार किया गया। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी मोहम्मद अफजल को अगस्त माह में अस्पताल में भर्ती किया गया था। डायबिटीज के कारण उनके दाएँ पैर की त्वचा पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और अंदर की हड्डी गलनी शुरू हो गई थी। पैर को काटने से बचाने के उद्देश्य से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. भावना प्रभाकर के निर्देशन में भर्ती किया गया। प्रारंभ में घाव की सफाई के लिए डिब्राइडमेंट सर्जरी की गई। इसके पश्चात् कुछ दिनों बाद उस हिस्से पर माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी की गई, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जियो थर्मल पॉलिसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य: डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम

देहरादून। छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी को बनाया। उन्होंने बताया कि इसी पॉलिसी के आधार पर भारत सरकार ने भी जियो थर्मल पॉलिसी पर आगे काम शुरू किया। डॉ सुंदरम ने बताया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा करने के लिए सबसे प्राथमिक आवश्यकता ऊर्जा की होगी और हमें ऊर्जा की वृद्धि एक्स्पोनेंशियल रूप से करनी होगी, इसी को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

STF को बड़ी सफलता, उत्तराखंड के दो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ₹87 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया देहरादून। देहरादून और नैनीताल निवासी दो अलग-अलग पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 87 लाख ठगी का भण्डाफोड़ करते उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को मुम्बई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर वाटस्अप कॉल के माध्यम से पीड़ितों को लगभग 48 घण्टे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों के विरुद्ध देशभर के विभिन्न राज्यों की 9 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुत्ते के काटने से व्यक्ति की मौत के बाद विधायक कैड़ा ने दिखाई तत्परता

गलनी-खनश्यू में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाए रैबीज के टीके भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा गलनी के सिमलिया निवासी भैरव दत्त पुत्र गंगा दत्त की हाल ही में कुत्ते के काटने के बाद रैबीज का टीका न लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नैनीताल से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गलनी और सिमलिया गांव भेजा गया, जहां टीम ने परिजनों सहित ग्रामीणों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने 13 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध निर्माणों को सील किया। स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प

मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ, कहा — “आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन दर्शन की जड़ है” भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, जेपीएनएटीसी, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की विधा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में जिला पत्रकार संघ के अधिवेशन में सुनील थपलियाल अध्यक्ष, सुरेंद्र नौटियाल महामंत्री निर्वाचित

उत्तरकाशी। जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री व प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के प्रथम दिवस “जनपद उत्तरकाशी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल को “विशिष्ट सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर पालिका भीमताल की बोर्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव पारित

भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने की। इस दौरान सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे। सभासद रामपाल गंगोला ने नौकुचियाताल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से होने वाले जाम तथा बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई। सभासद शिप्रा जोशी ने पेयजल संकट का मुद्दा रखा, जबकि सभासद शुभम नैनवाल ने सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याएं [more…]