Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में दवा, उपकरण, स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा भीमताल, 14 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बाहर से दवा लिखे जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में जेनरिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को दवा खरीदने के लिए बाहर न जाना पड़े। शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति [more…]
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भीमताल, 13 अगस्त । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में 14 अगस्त को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। [more…]
किसानों की आय बढ़ाने को ऋण वितरण में तेजी लाएं: जिलाधिकारी
लीड बैंक सलाहकार समिति की बैठक में बैंकों को दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भीमताल, 13 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जिला लीड बैंक सलाहकार समिति एवं आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी लीड बैंक कार्यालय के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि बैंकवार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर किसानों को योजनाओं का [more…]
खड़गे के अपमान पर प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें: मनोज शर्मा
भीमताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राज्यसभा में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण हवन और गंगाजल छिड़काव के मुद्दे को उठाए जाने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के उच्च सदनों में देश को ऊंचाई पर ले जाने की चर्चा होनी चाहिए। 2014 से पहले लोकसभा और राज्यसभा में देश के विकास को लेकर चिंतन-मंथन हुआ करता था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद देश में विभाजन का माहौल पैदा किया जा रहा है। मनोज शर्मा [more…]
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर सीडीओ ने दिए आयोजन के निर्देश
भीमताल, 13 अगस्त। भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की स्मृति एवं सम्मान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकासखंड सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, प्रशिक्षार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान [more…]
दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा
भीमताल, 13 अगस्त। दमुवाढूंगा क्षेत्र के पात्र निवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे और बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का डिजिटल सर्वे कर पीलर स्थापित किए हैं। राजस्व प्रशासन ने सर्वे और अभिलेख संबंधी आवश्यक कार्रवाई भी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा में निवासरत पात्र लोगों के अधिकार और हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। [more…]
धारी के भटेलिया में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम से रंगा धारी
भीमताल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को धारी एवं रामगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। लेटीबुंगा से भटेलिया तक बाइक रैली के रूप में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल [more…]
जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र
भीमताल, 12 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 52 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कूड़ामुक्त बनाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना [more…]
ढोलीगांव में बहुउद्देशीय शिविर, 68 शिकायतों में 57 का मौके पर निस्तारण
भीमताल, 12 अगस्त। विकासखंड ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज ढोलीगांव में बुधवार को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की। शिविर में क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 57 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। [more…]
भीमताल-भवाली में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, पनीर और आटे के नमूने लिए
भीमताल। एनालॉग पनीर के प्रदेशव्यापी प्रतिबंध के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बुधवार को भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूनाकरण अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा सात अगस्त को जारी आदेश के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। इनमें आटे का एक और खुले पनीर का एक नमूना शामिल है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार [more…]
