शिवालिक और नीलगिरी हाउस ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Estimated read time 0 min read





सीनियर वर्ग में राशि अधिकारी और जूनियर वर्ग में औरो कुलेठा बने व्यक्तिगत चैंपियन

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवालिक और जूनियर वर्ग में नीलगिरी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन राउंड रॉबिन पद्धति से किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक एसएस नेगी ने पहला मोहरा चलकर किया। सीनियर वर्ग में कुल 24 अंकों के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सात अंक प्राप्त कर शिवालिक हाउस प्रथम, साढ़े छह अंक के साथ विंध्य हाउस द्वितीय, साढ़े पांच अंक लेकर हिमालय हाउस तृतीय और पांच अंक के साथ नीलगिरी हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।

वहीं जूनियर वर्ग में नीलगिरी हाउस ने साढ़े दस अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमालय हाउस सात अंक के साथ द्वितीय, शिवालिक हाउस पांच अंक के साथ तृतीय और विंध्य हाउस डेढ़ अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।

सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा राशि अधिकारी और जूनियर वर्ग में औरो कुलेठा व्यक्तिगत चैंपियन बने।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य एवं निदेशक एसएस नेगी ने विजेता प्रतिभागियों के साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय आर्बिटर एसएस बिष्ट और पूनम परिहार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राकेश मेहता, गोकुल पाल और मनोज आर्या ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours