Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में धारा 163 लागू
देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों लाइटेनियम टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0, डिक्सन टेक्नोलॉजी, ग्लोबल मेडिकोज आदि में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग करते हुए धरना- प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटनाएं हुई। धरना-प्रदर्शन की आड़ में बाहरी तत्वों द्वारा श्रमिकों को श्रम कानून के प्रावधानों से भी ऊपर जाकर विभिन्न मांगों करने के लिए उकसाया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में भी भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया आदि के माध्यम से फैलाकर श्रमिकों में असंतोष भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने [more…]
सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से समाज के बीच सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में सेवा भारती देहरादून महानगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र ने यह बातें [more…]
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार
उत्तरकाशी। 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी जिले के दोनों धामों यमुनोत्री एवं गंगोत्री में एक माह के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक पहुंच गयी है। दोनों धामों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही के बीच प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यमुनोत्री धाम में अभी तक 262275 श्रद्धालु तथा गंगोत्री धाम में 258716 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। अभी तक दोनों धामों में कुल 51068 छोटे–बड़े वाहनों से कुल 520991 श्रद्धालु पहुंचे हैं। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा [more…]
शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए ₹11.41 करोड़ में बनने वाले पुल का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान [more…]
मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली
चमोली। चमोली जनपद में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली आज अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से मध्य हिमालय स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए विधिवत रवाना हो गई। कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। पूजा के उपरांत भगवान रुद्रनाथ की देव डोली जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार 18 मई को मध्याह्न में [more…]
सेलाकुई में फैक्ट्री और पुलिस पर पथराव करने वाले दस उपद्रवी गिरफ्तार
देहरादून। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान डिक्सन फैक्ट्री और पुलिस पर पथराव के आरोप में पुलिस ने दस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों का विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैक्ट्री के बाहर जमकर पथराव हुआ। [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और नई उपचार तकनीकों पर चर्चा
देहरादून। 16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी एवं [more…]
माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
देवीधुरा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माँ वाराही धाम [more…]
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, भूमि विवाद से सड़क निर्माण तक कई मामलों का मौके पर समाधान
मुर्गी फार्म की दुर्गंध, फर्जी वारिसान और लंबित सड़क निर्माण मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भीमताल, 16 मई। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, भरण-पोषण, जाति, स्थाई एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण तथा धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों पर सुनवाई करते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जनसुनवाई के दौरान गढ़खेत, विकासखंड गरुड़ (बागेश्वर) से क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने डोकरा से सेलकोन तक प्रस्तावित पांच किलोमीटर सड़क निर्माण में हो रही देरी [more…]
राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल, छह जिलों के भ्रमण और विकास कार्यों की लेंगे जानकारी
लोकभवन में कुमाऊं आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर किया स्वागत भीमताल, 16 मई। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शनिवार को लोकभवन, नैनीताल पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन हमेशा एक अलग खुशी और विशेष अनुभूति देता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल लोकभवन प्रवास के दौरान वह [more…]
