हल्द्वानी में चला अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान, 10 हजार का जुर्माना

Estimated read time 0 min read





भीमताल : हल्द्वानी नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे अवैध रूप से फड़ व ठेली लगाकर किए गए अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार देर सांय अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान हल्द्वानी महिला अस्पताल से लेकर नानक स्वीट्स तक, छोटी मंडी, बाजार की विभिन्न गलियों तथा मंगल पड़ाव चौड़ीकरण क्षेत्र में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण एवं गंदगी पाई गई। इस पर नगर निगम की ओर से 10,000 रुपये का चालान किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित दुकानदारों और फड़ संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे सड़कों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours