भाजयुमो भीमताल ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, संगठन विस्तार पर जोर

Estimated read time 1 min read





भीमताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भीमताल मंडल की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र ने की। इस दौरान जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी आयुष भंडारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल सह-प्रभारी अक्षय बोरा तथा जिला उपाध्यक्ष गौतम मटियाली का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं, खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा संवाद सम्मेलन तथा संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी आयुष भंडारी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं के बीच सक्रिय संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि भीमताल मंडल आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में नैनीताल जिले का सबसे सक्रिय एवं मजबूत मंडल बनाने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में प्रिंस खनायत, हर्षल कनौजिया, आर.टी. आर्या, नितांत पंत, ललिता बिष्ट, ईशांत मुंगली, नीरज कुमार, वैभव नयाल, मुस्कान दानी, विक्की, युग चंद्र, मयंक पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours