भीमताल में बृहद स्वच्छता अभियान, झीलों के किनारे चलाया सफाई अभियान

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 03 मई। क्षेत्र में रविवार को बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने किया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ लगभग 20 शिक्षण संस्थानों—लेक इंटरनेशनल स्कूल, ग्राफिक एरा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

अभियान के तहत भीमताल झील एवं बृहद झील के आसपास व्यापक सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया और उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours