Author: Chaiwala
भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, दो माह से आपूर्ति ठप; कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाए सवाल
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में पिछले लगभग दो महीनों से गैस आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से धारी ब्लॉक के पदमपुरी से लेकर दुदुली तक बीते दो महीनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। होटल और ढाबा संचालकों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं ग्रामीणों की [more…]
ढोलीगांव-डानशीली-गडूडा मोटर मार्ग का शिलान्यास, 4.95 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
भीमताल । लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगांव से मल्ली डानशीली, तल्ली डानशीली, गडूडा होते हुए जान सिमलकन्या तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। सड़क न होने के कारण लोगों को दैनिक उपयोग का सामान ढोने के साथ-साथ मरीजों को मुख्य सड़क तक घोड़ों या [more…]
धारी ब्लॉक में फिर लौटा बाघ का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
भीमताल । धारी ब्लॉक के गुनियालेख ग्राम सभा और बबियाड ग्राम सभा के कालागाड़ी तोक क्षेत्र में एक बार फिर बाघ का आतंक फैल गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग स्थानों पर बाघ के देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसका असर स्कूली बच्चों की आवाजाही और ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या पर भी पड़ रहा है।कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि बीते कई महीनों से क्षेत्र में बाघ की सक्रियता बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बार-बार वन विभाग से पैदल मार्गों की सफाई और सोलर लाइट [more…]
महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ काबू में, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा
भीमताल । नैनीताल जिले के सूर्यागांव क्षेत्र में दहशत का कारण बने आदमखोर बाघ को वन विभाग ने आखिरकार काबू में कर लिया है। बीते दिनों महिला को निवाला बनाने के बाद से बाघ लगातार गांव के आसपास मंडरा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी भय का माहौल बना हुआ था।वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ फंस गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे ट्रैंक्विलाइज़ कर सुरक्षित कब्जे में लिया। सोमवार देर रात चले संयुक्त ऑपरेशन में वन विभाग की [more…]
वन्यजीव-मानव संघर्ष पर सख्ती: सांसद अजय भट्ट ने दिए ठोस कदम उठाने के निर्देश
भीमताल , 06 अप्रैल। जनपद में वन्यजीवों के हमलों से बढ़ रही जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्किट हाउस काठगोदाम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अजय भट्ट ने की, जिसमें वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।सांसद भट्ट ने स्पष्ट कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता [more…]
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर, डार्क एरिया में नेटवर्क सुधारने के निर्देश
भीमताल, 6 अप्रैल। जनपद में संचार सुविधाओं और मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी ने की।बैठक में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों और शैडो/डार्क एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी को हर हाल में सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में [more…]
जनगणना 2026 की तैयारी तेज: जिले में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भीमताल, 6 अप्रैल। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना कार्य के प्रथम चरण को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सभी तहसील स्तरों और नगरीय क्षेत्रों में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।नैनीताल नगरीय क्षेत्र में राज्य संपत्ति विभाग के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वहीं भीमताल, धारी और रामनगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जनगणना से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी [more…]
ओलावृष्टि से तबाही: मंत्री कैड़ा ने डीएम को दिए नुकसान आकलन व मुआवजा के निर्देश
भीमताल। प्रदेश के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धारी और ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर तत्काल नुकसान का आकलन कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे मंत्री कैड़ा का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।धारी [more…]
भीमताल में गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता दिनभर रहे परेशान
शेड्यूल के बावजूद नहीं पहुंची गैस गाड़ी, कई वार्डों में बढ़ी दिक्कत भीमताल। नगर क्षेत्र में सोमवार को रसोई गैस आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित शेड्यूल के बावजूद गैस की गाड़ी विभिन्न वार्डों में नहीं पहुंची, जिससे लोगों को दिनभर इंतजार करना पड़ा।नौकुचियाताल, डाठ, मल्लीताल सहित कई क्षेत्रों के उपभोक्ता सुबह से ही सिलेंडर भराने के लिए गाड़ी का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, थपलिया मेहरा गांव और शाह खोला वार्ड संख्या चार में भी गैस वितरण का दिन [more…]
भीमताल में मंत्री कैड़ा का जनसंपर्क अभियान, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत के निर्देश
भीमताल। उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।धारी ब्लॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली और जलना नीलपहाड़ी सहित कई गांवों में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता [more…]
