Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, IVRI मुक्तेश्वर में वैज्ञानिक सम्मान समारोह कल

भीमताल । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) मुक्तेश्वर में मंगलवार को उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह‘खेत बचाओ अभियान’ एवं वैज्ञानिक सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को कृषि, पशुपालन और वैज्ञानिक समुदाय के लिए अहम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पशुचिकित्सा धरोहर पुस्तकालय, पशुचिकित्सा धरोहर संग्रहालय सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा ‘खेत बचाओ अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। समारोह में किसानों को पशुपालन से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल समेत अन्य अतिथिगण ‘एक [more…]

उत्तराखण्ड

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मेला भीमताल, 15 जून। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। रात 8 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। पूरे दिन कैंची धाम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और जयकारों व भजनों से परिसर गूंजता रहा। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में कल अवकाश घोषित

भीमताल, 14 जून। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के दौरान संभावित भारी भीड़, यातायात दबाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट क्षेत्र के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड भीमताल और बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई 15 जून 2026 (सोमवार) को बंद रहेगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों के सभी आंगनबाड़ी [more…]

उत्तराखण्ड

कैंची धाम मेले को लेकर हाई अलर्ट, कमिश्नर-आईजी व एसएसपी ने संभाली मोर्चा

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भीमताल, 14 जून। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस से एक दिन पहले रविवार को कुमाऊं मंडलायुक्त, आईजी कुमाऊं रेंज और एसएसपी नैनीताल ने भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रेंज निवेदिता कुकरेती एवं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संयुक्त रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंत्री राम सिंह कैड़ा के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

भीमताल। बागेश्वर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “इस युग के भगवान” बताया, पर भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में इसे सनातन परंपराओं और देवी-देवताओं का अपमान बताया।शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी प्रायः वे नेता करते हैं, जिनके पास अपनी विशेष उपलब्धियां नहीं होतीं और जो धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SIR-2026: हर मतदाता तक पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को सख्त निर्देश

भीमताल, 13 जून। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका ने जनपद नैनीताल के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति का आंकलन किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कार्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रगति पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा

भीमताल, 12 जून। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे की उपस्थिति में प्रगति पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त एवं जिला योजना से प्राप्त धनराशि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला विकास अधिकारी नैनीताल से विधायक निधि, मनरेगा तथा अन्य विकास मदों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास गोष्ठी आयोजित, योजनाओं की दी जानकारी

विकास पुस्तिका का वितरण, जनप्रतिनिधियों और आमजन को योजनाओं से कराया अवगत भीमताल, 12 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकासखंड हल्द्वानी सभागार में विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने की। इस दौरान विकास पुस्तिका का वितरण किया गया तथा विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को दी गई।गोष्ठी में एबीडीओ प्रदीप पंत ने मनरेगा के स्थान पर आगामी 1 जुलाई से प्रस्तावित बीबीजीआरजी योजना के संबंध में उपलब्ध जानकारी साझा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व बालश्रम दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बाल श्रम उन्मूलन को लेकर किया जागरूक

मोटा हल्दू स्थित कंपनी में श्रम विभाग के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान भीमताल, 12 जून। विश्व बालश्रम दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से मोटा हल्दू स्थित मदर्सन सुमी प्राइवेट लिमिटेड में श्रम विभाग के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों एवं श्रम कानूनों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित शिविर [more…]

उत्तराखण्ड

स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 57 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कैंची धाम स्थापना दिवस को देखते हुए अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पहुंचने की अपील भीमताल, 12 जून। जनपद में 14 जून को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल और कालाढूगी [more…]