Author: Chaiwala
शिक्षकों की गोपनीय आख्या को लेकर डीजी शिक्षा ने जारी किए दिशा-निर्देश
देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान की अध्यक्षता में आज शिक्षकों की गोपनीय आख्या से सम्बन्धित विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिक्षकों की गोपनीय आख्या हेतु प्रतिवेदक, समीक्षक एवं स्वीकृतकर्ता अधिकारियों के द्वारा अनिवार्य रूप से गोपनीय आख्याओं में ससमय अंकना कर दी जाये। सहायक अध्यापक, प्राथमिक से लेकर प्रधानाचार्य तक की गोपनीय आख्याओं के लिये प्रतिवेदक, समीक्षक एवं स्वीकृतकर्ता अधिकारियों का निर्धारण पूर्व से किया गया है साथ ही गोपनीय आख्या हेतु निर्धारित प्रारूप भी तैयार किया गया है। बैठक में अवगत कराया गया है कि इण्टर काॅलेज में [more…]
मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी और सपोर्टिंग स्टाफ की कमी
देहरादून। सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणात्मक सुधार के दृष्टिगत मेडिकल फैकल्टी, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ सहित चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं [more…]
धामी कैबिनेट में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में मौजूद मलिन बस्तियों को अस्थाई राहत दिए जाने को लेकर वर्ष 2018 में जारी अध्यादेश के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाए जाने समेत कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसले ग्राउंड वाटर और स्प्रिंगस वाटर के इस्तेमाल करने पर देना होगा शुल्क।प्रदेश के तीन जिलों चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली पालक आईटीबीपी बटालियन को मांस उपलब्ध कराएंगे।सिविल न्यायालय विकासनगर परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर बनाने के लिए पछुवादून बार एसोसिएशन को एक [more…]
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा
6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से किया जाएगा रजतगाथा का भव्य आगाज 6 नवंबर से 12 नवंबर तक चलने वाले रंगारंग आयोजन के दौरान संपादित किए जाएंगे विविध प्रेरक कार्यक्रम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को [more…]
आईटीआई बड़कोट में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बड़कोट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आईएमसी के अन्तर्गत आज से तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है।आज पहले दिन प्रातः 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान में प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगसाल ने किया।संस्थान के समस्त व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों वॉलीबाल, कबड्डी, गोला फेंक, खो-खो, रस्सा-कस्सी, बैडमिन्टन, कैरम, शतरंज आदि में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने यूनिवर्सिटी सौवीनियर शॉप का किया उद्घाटन
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के संरक्षणाधीन संग्रहालय,हिमालय पुरातत्व और नृवंशविज्ञान संग्रहालय, हिमालयी क्षेत्र के धरोहरों को संरक्षित एवं प्रदर्शित करता एक विशेष संग्रहालय है। इस संग्रहालय में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, एवं अन्य हिमालयी क्षेत्र के पुरावशेषों, उपकरणों, मूर्तियों, कलाकृतियों एवं शिल्पकला को प्रदर्शित एवं संरक्षित किया गया है, जो इस क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। इन्हीं धरोहरों को जनसाधारण के समक्ष पहुॅंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विभिन्न कलाकृतियों को 3D स्कैनिंग व प्रिंटिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी सौवीनियर शॉप का उद्घाटन [more…]
24 और 25 अक्टूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल
कहा, समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कतिपय कारणों से प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश दिए जाने हेतु एक और अवसर प्रदान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। विभागीय समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है, जिस हेतु विभाग में अनवरत सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणम समर्थ के माध्यम से [more…]
श्री बदरीनाथ धाम पहुंची दक्षिण से फिल्म और राजनीतिक हस्तियां
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने किया अतिथियों का स्वागत श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है। आज ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने [more…]
मुख्यमंत्री ने की सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों [more…]




