Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम और कृत्रिम घास युक्त फुटबॉल मैदान बनाने घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिक विद्यालय घोड़ाखाल के वार्षिक समारोह का वर्चुअल माध्यम से संबोधन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक विद्यालय में प्रशिक्षण और खेल अवस्थापना से जुड़ी हुई 2 घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम बनाया जाएगा तथा कृत्रिम घास युक्त फुटबॉल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा। विद्यालय द्वारा 10वीं बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक प्रविष्टियां देने का रिकॉर्ड बनाने तथा 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी जीतने के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विद्यालय राष्ट्र और समाज के कर्मठ, लगनशील, अनुशासित और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

साहिया। सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पी०जी० कॉलेज, साहिया में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजक महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता प्रारंभ से पहले मुख्य अतिथि, चकराता विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह द्वारा खेल ध्वजारोहण किया गया। आयोजक महाविद्यालय के छात्र रितिक तोमर ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खेल शपथ दिलाई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत खेल के आरंभ की घोषणा की गई। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जल गुणवत्ता स्वस्थ जीवन और स्थायी विकास की कुंजी: प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून एवं उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26 जिला एवं उपखंड प्रयोगशालाओं के कार्मिकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में हुआ। कार्यशाला के समापन के अवसर पर महानिदेशक यूकॉस्ट, प्रो० दुर्गेश पंत ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए जल गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रो० पंत ने कहा कि जल गुणवत्ता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी

देहरादून। प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनाव संचालन हेतु प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जिसके तहत देहरादून में मंत्री प्रसाद नैथानी, हरिद्वार प्रकाश जोशी, उत्तरकाशी सूर्यकान्त धस्माना, चमोली मदन सिंह बिष्ट, टिहरी सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग हरीश धामी, पौडी जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ प्रदीप टम्टा, चम्पावत महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोडा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर चर्चा

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गांव’’ का लोकार्पण

देश के विभिन्न प्रदेशों सहित 40 से अधिक देशों के साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र की विभूतियां कर रहीं हैं प्रतिभाग उत्तराखण्ड के सृजनशील युवाओं और लेखकों को एक मंच प्रदान करेगा ‘‘लेखक गाँव’’: राज्यपाल लेखकों, कवियों, साहित्यकारों और अन्य रचना कर्मियों द्वारा महसूस की जा रही व्यावहारिक कठिनाइयों का निवारण करने की ओर यह एक अभिनव पहल: पूर्व राष्ट्रपति यह महोत्सव राज्य के साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे विश्व भर से आए साहित्यकारों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे: मुख्यमंत्री देहरादून। स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में थानो, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया 71वां वार्षिक उत्सव कला वन्दनम

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल का 71वां वार्षिक उत्सव कला वन्दनम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम एवं हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल का 71वां वार्षिक उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान छात्र छात्राओं की एक से एक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पेरिस ओलंपिक 2024 में वरेस्टिलिंग में कांस्य पदक विजेता अमन शेखावत मुख्य अतिथि व पदम भूशण महाबली सतपाल विशिष्ट, स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेष कुमार, निदेषक उमा चौधरी, निदेषक विक्रांत चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चारू चौधरी, डाक्टर अंजू त्यागी ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

बड़कोट। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी के निर्देश- दिवाली से पहले स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं। सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैक्सीनोलाॅजी पर कार्यशाला

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग द्वारा ’ब्रिजिंग फ्राॅम थ्योरी विद प्रैक्टिस इन वैक्सीनोलाॅजी ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज के प्रिंसिपल डाॅ. अशोक नायक, रजिस्ट्रार, अनुसंधान एवं विकास श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ. पंकज मिश्रा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष, डाॅ. बिदुं अग्रवाल एवं वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ व सचिव [more…]