Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख के पार

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के वर्तमान सत्र के अंतिम दौर में सर्दियों की आहट के बावजूद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। इस यात्रा काल में आज सायं तक इन दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा पन्द्रह लाख को पार कर गया है। अभी तक यमुनोत्री धााम में सात लाख से अधिक व गंगोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है। यात्रा सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। गत 10 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ चारधाम यात्रा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है। वह चार वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद पर रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वह दीपावली बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव मूलरूप से यूपी के जौनपुर से रहने वाले हैं तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

देहरादून। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन बहुत तेजी से बढ़ा है, जिससे फ्लोटिंग पापुलेशन बड़ी संख्या में राज्य में आ रही है। ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण और पार्किंग का विस्तार करना नितांत आवश्यक है। इसके समाधान के लिए केंद्रीय सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है‌। आज रविवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं कई अन्य अतिथियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। पूर्व सांसद पूनम महाजन भी सपरिवार भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची। अतिथिगण आज रविवार पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हैलीपैड पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अगवानी कर माल्यार्पण किया। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भागवत कथा सिखाती है आदर्श जीवन जीने की कला: आचार्य भट्ट

कोटद्वार। कण्वनगरी कोटद्वार के नजीबाबाद रोड, काशीरामपुर में आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को आचार्य देवी प्रसाद भट्ट ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व और इसके जीवन में भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह आदर्श जीवन जीने की कला सिखाने वाला एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। भागवत कथा के अंतिम दिन भक्तों ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा का श्रवण किया। कथा वाचक ने श्रद्धा से सजी इस कथा में सुदामा की मित्रता और श्री कृष्ण की अनुकंपा का गहन वर्णन किया।सुदामा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गौतम ने किया मजबूत संगठन की नींव से समृद्ध राज्य का आह्वान

देहरादून। भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसम्मत संगठनकर्ता चयन के लक्ष्य के साथ संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का हनुमान बताते हुए, मजबूत संगठन से समृद्ध राज्य के निर्माण का आवाहन किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सदस्यता अभियान की लक्ष्य प्राप्ति की शुभ बताते हुए, केदारनाथ चुनाव प्रचंड मतों से जीतने का भरोसा जताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र द्वारा लक्ष्य से से आगे 22 लाख सदस्य बनाने की दिशा में अग्रसर होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सुभाष रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सर्वे चौक पर 66 फीट ऊंचाई के राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अन्तर्गत सर्वे चौक स्थित 20 मीटर(66 फीट) ऊंचाई के राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार के 20.5 फीट के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। देहरादून स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने कहा की सर्वे चौक, देहरादून शहर का प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय एवं महत्वपूर्ण संस्थान को जोड़ता है। इस स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर जाते हैं। इस क्षेत्र पर विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों का आवागमन बना रहता है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधानसभा उपचुनावः पूर्व विधायक मनोज रावत कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

देहरादून। कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत कल 28 अक्टूबर, 2024 को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सहकारी समितियों में चुनाव की डेट घोषित, पहली बार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

देहरादून। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को चुनाव होंगे। 670 से अधिक समितियों में पहली बार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के बाद जिला और राज्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए छह नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी, आठ नवंबर को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 11 नवंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और [more…]