Author: Chaiwala
अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्ती जारी, दूसरे दिन 4 और मदरसे किए गए सील
दो दिन में 17 मदरसे सील, 1 का अधिग्रहण, अब तक कुल 21 पर कार्रवाई भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 और मदरसों को सील किया।दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ [more…]
क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का हुआ डामरीकरण, विधायक कैड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण
अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश भीमताल : काठगोदाम से हैड़ाखान-खनश्यू को जोड़ने वाले प्रमुख मोटर मार्ग के किमी 3 पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हिस्से का डामरीकरण कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यह मार्ग न केवल हैड़ाखान और खनश्यू बल्कि लगभग 120 गांवों को जोड़ता है, साथ ही चंपावत जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। भूकंप के चलते किमी 3 पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो [more…]
विधायक कैड़ा ने लिया आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल : विगत दिनों क्षेत्र में आई भारी आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को विधायक राम सिंह कैड़ा पटरानी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी के भवन की छत का निरीक्षण किया, जो तेज आंधी में पूरी तरह से उखड़ गई थी।विधायक कैड़ा ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत के टिन उड़ जाने के कारण बच्चों के पठन-पाठन में भारी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।विधायक [more…]
विधायक कैड़ा ने गांव-गांव जाकर सुनीं जनता की पीड़ा, अफसरों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत ओखलकांडा ब्लॉक के ककोड़, गाजा, चमोली गाजा, गौनियारों, हरीशताल, पटरानी समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए लगातार क्षेत्र [more…]
एसडीएम स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परितोष वर्मा बने कालाढूंगी के नए उप जिलाधिकारी
भीमताल : जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को सात उप जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, परितोष वर्मा को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कालाढूंगी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, राहुल शाह को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का एसडीएम नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी से स्थानांतरित कर कैचीधाम का एसडीएम बनाया गया है। प्रमोद कुमार अब नैनीताल (न्यायिक) से स्थानांतरित [more…]
पलायन रोकने में कारगर साबित हो रही होम स्टे योजना
ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार, पर्यटक उठा रहे पहाड़ी संस्कृति का आनंद भीमताल : राज्य सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना पहाड़ों से हो रहे पलायन पर ब्रेक लगाने में मददगार साबित हो रही है। पर्यटन विभाग के जरिए संचालित इस योजना ने कई बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।नैनीताल के पास खुर्पाताल निवासी पंकज कोटल्या ने इस योजना का लाभ उठाकर गांव में ही होम स्टे की शुरुआत की। पहले खेती से गुजारा करने वाले पंकज को जब मुनाफा कम होता दिखा, तो उन्होंने पर्यटन [more…]
कुलपति ने किया निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
भीमताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिवान सिंह रावत ने बुधवार को भीमताल स्थित विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रो. रावत ने लॉ कॉलेज और फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक के निर्माण स्थलों का जायजा लिया। गौरतलब है कि इन भवनों का निर्माण भारत सरकार की पीएम-ऊषा योजना के तहत मेरु परियोजना से प्राप्त वित्तीय सहायता से किया जा रहा है। वहीं, सोनगांव में एक अन्य अकादमिक ब्लॉक का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग [more…]
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को रिकॉर्ड 10वीं रक्षा मंत्री ट्रॉफी
भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को रिकॉर्ड 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।एनडीए में सबसे अधिक संख्या में कैडेट भेजने वाले सैनिक स्कूलों को प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी 9 बार जीतने का गौरव प्राप्त है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के गौरव में इज़ाफा करते हुए इस संस्थान को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होने वाले सबसे ज़्यादा कैडेट तैयार करके देश के लिए इसके उत्कृष्ट योगदान के लिए 10वीं रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के [more…]
ओखलकांडा में छात्र-छात्राओं का मनाया प्रवेश उत्सव
भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े में शुक्रवार को छात्र छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कक्षा 6 में नवीन प्रवेश ले रहे 36 छात्र छात्राओं का उपहार के साथ स्वागत किया गया। बताया कि वर्ष 2024-25 में गृह परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे खीमा, डिंपी, मुकेश, ज्योति को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षिका उमा जोशी, मिथिलेश, प्रियंका, कमल कुमार, रघुवर, पुष्कर सिंह शामिल रहे।
भीमताल में कुलपति ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
भीमताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा भीमताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। भारत सरकार की पीएम ऊषा के अधीन मेरु योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय को वित्त पोषित किया गया है। इसके अधीन कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में लॉ कॉलेज एवं फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। वहीं सोनगांव में राज्य सरकार के वित्त पोषण से एक अकादमिक ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है। उसके सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने [more…]




