Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डीएम की पहल पर भूमाफिया के कब्जे से मुक्त हुई 25 नाली जमीन, पीड़िता को मिला न्याय

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की पहल पर धारी विकासखंड के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी को वर्षों बाद अपनी पैतृक भूमि का कब्जा वापस मिल गया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के कब्जे से करीब 25 नाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर पीड़िता को सौंप दिया। ग्राम कौल निवासी भगवती देवी पत्नी स्वर्गीय दीवान राम ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनकी पैतृक भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर लिया गया है। कई स्तरों पर गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका था। शिकायत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एसआईआर पर राजनीतिक दलों से लिया फीडबैक, 84% नोटिस मतदाताओं तक पहुंचे

भीमताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का ने गुरुवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एसआईआर के नोटिस चरण में चल रही सुनवाई की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया गया और उनकी आपत्तियों का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रकाश चन्द्र दुम्का ने बताया कि जनपद में 5 अगस्त तक जारी 2,35,085 नोटिसों में से 1,99,833 (84 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसआईआर अभियान में तेजी, आयुक्त दीपक रावत ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

भीमताल, 6 अगस्त। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय और एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी [more…]

उत्तराखण्ड

15 अगस्त की तैयारियां तेज, प्रभात फेरी से लेकर स्वच्छता अभियान तक की बनी रूपरेखा

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस-2026 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नैनीताल में प्रभात फेरी मल्लीताल फ्लैट मैदान से शुरू होकर तल्लीताल गांधी चौक तक जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिना अनुमति अवकाश लेने पर जिला सहायक निबंधक के खिलाफ कार्रवाई, प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और बिना अनुमति अवकाश लेने के मामले में जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल के विरुद्ध कार्रवाई की है। उनकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत एवं निरीक्षण रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित अधिकारी ने अपने कार्यकाल के दौरान कार्यालय के शासकीय कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं किया। साथ ही सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश भी लिया। मामले में जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया था। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल परिसर में पहली बार हुई एनसीसी (नेवी विंग) चयन प्रक्रिया

भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह और पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स एवं फाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल ने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा करियर के अवसरों की जानकारी दी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सोलर लाइट वितरण में पक्षपात का आरोप, प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचाने की मांग

भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सोलर लाइट वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता से पहले इसे राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में सोलर लाइटें लाई गई हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उनका वितरण निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो। उन्होंने आरोप लगाया कि वितरण को लेकर भाजपा समर्थक और गैर-भाजपा [more…]

उत्तराखण्ड

2055 तक की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं, समय पर पूरा करें काम: आयुक्त

भीमताल, 4 अगस्त। कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को यूयूएसडीए की चंपावत और हल्द्वानी में संचालित पेयजल व शहरी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन, जलाशयों और जल शोधन संयंत्रों के निर्माण में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां शीघ्र पुनर्स्थापन कराया जाए। समीक्षा में बताया गया कि चंपावत जलापूर्ति योजना वर्ष 2055 तक की अनुमानित 6.8 एमएलडी जल मांग को ध्यान में रखकर तैयार की जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल के नियोजित विकास के लिए भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

भीमताल। दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर भीमताल के नियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में भीमताल महायोजना के शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन, कृषि, राजकीय और क्रीड़ा श्रेणी की भूमि पर वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों को आवासीय निर्माण की सुविधा देने, छोटे भूखंडों के लिए भवन निर्माण मानकों में युक्तिसंगत शिथिलीकरण, ले-आउट स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने तथा भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को सर्किल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 700 से अधिक मामलों का मौके पर निस्तारण

भीमताल । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के [more…]