उत्तराखण्ड

जाम और पार्किंग समस्या को लेकर भीमताल में गरजा जनाक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी

भीमताल : शनिवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा तिकोनिया तिराहे भीमताल परसमस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा भीमताल में लगातार बढ़ रहा जाम, स्थानीय बेरोजगारों का पुलिस प्रशासन द्वारा उत्पीड़न, और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था का अभाव रहा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व मातृशक्ति ने भाग लिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में “गूंगा-बहरा प्रशासन होश में आओ”, “बेरोजगारों का उत्पीड़न बंद करो”, “रेस्टोरेंट संचालकों को परेशान मत करो”, “जाम से मुक्ति दिलाओ” जैसे नारों से चौराहा गूंज उठा।धरना स्थल पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वुशु स्टेट चैंपियनशिप में भीमताल के आरोह कुलेठा ने लहराया परचम, जीता ब्रॉन्ज मेडल

भीमताल : देहरादून में आयोजित 14वीं उत्तराखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में भीमताल के होनहार खिलाड़ी आरोह कुलेठा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई थी।-30 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग के सांडा इवेंट में हिस्सा लेते हुए आरोह ने अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। उनके प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और कोच को गर्व महसूस कराया, बल्कि भीमताल क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।आरोह ओरौ मार्शल आर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सलड़ी से हरिनगर मार्ग का होगा कायाकल्प, विधायक कैड़ा ने किया डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

भीमताल : लंबे समय से बदहाल पड़े सलड़ी से हरिनगर मोटर मार्ग पर अब जल्द ही आवागमन सुगम होगा। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।सड़क की खराब हालत के चलते ग्रामीणों को काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। वहीं, स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक कैड़ा ने शासन से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गेस्ट हाउस में शराब की खाली बोतलें देख भड़के सांसद अजय भट्ट, कमिश्नर को मौके से किया फोन

भीमताल : सरकारी परिसरों में अव्यवस्था और नशाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में गंदगी और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।अजय भट्ट हल्द्वानी में एम.बी. कॉलेज में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व निर्धारित बैठक के लिए गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जैसे ही गेस्ट हाउस के कमरे खोले गए, वहां का दृश्य देखकर सांसद [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दमुवाढूँगा वासियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, सर्वे कार्य होगा तेज

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद भीमताल : दमुवाढूँगा वासियों को जल्द ही जमीन का मालिकाना हक मिलने की राह साफ होती नजर आ रही है। शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित दमुवाढूँगा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में आयुक्त दीपक रावत ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में दमुवाढूँगा को राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। इसके उपरांत सर्वे कार्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण

ऊंचापुल व कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त भीमताल : नगर निगम, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को ऊंचापुल चौराहा और कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में संचालित किया गया।पूर्व में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की फिल्म नीति बनी उम्मीद की किरण

‘दून एक्सप्रेस’ से जुड़े स्थानीय कलाकार, महिला सशक्तिकरण पर आधारित है कहानी भीमताल : उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कला, संस्कृति और सामाजिक संदेशों की गूंज से भर उठी है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ का मुहूर्त नवरात्र के शुभ अवसर पर रुद्रपुर के एमिनिटी स्कूल में विधिवत रूप से किया गया। नारियल फोड़कर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया।फिल्म के निर्माता दीपक पांडे ने बताया कि ‘दून एक्सप्रेस’ एक प्रेरणादायक फिल्म है, जो एक 10 वर्षीय बच्ची के संघर्ष, साहस और आत्मबल की मार्मिक कहानी को चित्रित करती [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लाइफ जैकेट उतार नाव में बीयर पी रहे थे चार सैलानियों का हुआ चालान

भीमताल पुलिस ने चारों का काटा चालाना भीमताल । थाना पुलिस भीमताल ने शनिवार की दोपहर भीमताल झील में पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पीने वाले चार सैलानियों के पुलिस एक्ट में चालान काटे है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान, कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान, विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त और मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त को झील [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अपर सचिव ने धारी ब्लॉक में विकास कार्यों का लिया जायजा

सरकारी योजनाओं की प्रगति पर संतोष, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश भीमताल : उत्तराखंड शासन के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने शुक्रवार को धारी विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धारी ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति जानी।अपर सचिव ने सरना में ग्रेविटी हाईड्रम व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और सुनकिया गांव में दीदी भुली स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित आउटलेट की सराहना की। गजार गांव में सांसद निधि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया भीमताल, भवाली और कैंचीधाम का निरीक्षण

भीमताल : पर्यटन सीजन में बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक ने भीमताल, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शटल पार्किंग, वोटिंग सुविधा, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई।भीमताल में शटल पार्किंग पर जरूरी सुविधाएं न मिलने पर नगर पालिका को शीघ्र व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। झील में अवैध बोट स्टैंड हटाने और पंजीकरण नवीनीकरण की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। भवाली में वन चौकी को नए स्थान पर शिफ्ट करने तथा बाईपास के अधूरे मोटर [more…]