Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हेलिकॉप्टर हादसे पर राज्यपाल ने जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

भीमताल : उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने हादसे में हताहत हुए सभी व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। राज्यपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे प्रदेश को गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सवा लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

सुबह 3 बजे से शुरू हुआ भक्तों का आगमन, जाम व अव्यवस्था से रही पूरी तरह मुक्ति भीमताल : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और व्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के 3 बजे से लेकर देर शाम तक करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था या जाम की स्थिति नहीं बनी। जिला प्रशासन, पुलिस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से किया संवाद

बोले— “खुद को कभी कम न समझें” भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया। राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि वे खुद को कभी कमतर न समझें। जीवन की कठिनाइयों को पार कर ही व्यक्ति एक चमकता हुआ हीरा बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर दिया गया ध्यान बच्चों को आत्मनिर्भर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन में राज्यपाल से मिले पद्मश्री अनूप साह

पर्यावरण और हिमालय संरक्षण पर हुई चर्चा भीमताल : राजभवन नैनीताल में शनिवार को प्रसिद्ध छायाकार एवं प्रकृति प्रेमी पद्मश्री अनूप साह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच हिमालय, पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़ाने जैसे कई अहम विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।राज्यपाल ने अनूप साह द्वारा प्रकृति और हिमालय की सुंदरता को कैमरे के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत करने की सराहना करते हुए कहा कि “उनके कार्य न केवल दृश्य सौंदर्य को सामने लाते हैं, बल्कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन में आयोजित हुआ परिवार मिलन कार्यक्रम

राज्यपाल ने कार्मिकों को बताया परिवार का हिस्सा भीमताल : राजभवन नैनीताल में शनिवार को राजभवन में कार्यरत समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों और उनके परिवारजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लंबे समय से राजभवन में सेवा दे रहे कर्मियों को सम्मानित किया और उनके समर्पण व कार्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि “राजभवन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी केवल कार्मिक नहीं, बल्कि इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं भीमताल : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज का स्थापना दिवस शनिवार 15 जून को धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। एक दिन पूर्व ही देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण व्याप्त हो गया है। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बाबा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज की कृपा से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में मारपीट के बाद घायल की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता भीमताल : गत माह भीमताल क्षेत्र में हुए मारपीट प्रकरण में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 19 मई का है जब क्वेराली सलड़ी स्थित सिटी व्यू रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगर देवेंद्र सिंह के साथ धीरज नगरकोटी और केदार सिंह ने कहासुनी के बाद मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को पहले हल्द्वानी और बाद में बरेली के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजनीति से परे दिखी एकजुटता, डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ किया गया स्मरण

भीमताल : उत्तराखंड की राजनीति में अपनी स्पष्ट सोच और मजबूत नेतृत्व के लिए पहचानी जाने वाली पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर सभी दलों के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने मिलकर भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की पहल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व [more…]

उत्तराखण्ड

कैंची धाम बाईपास निर्माण को मिली हरी झंडी, गुलाब घाटी हेतु वन भूमि भी स्वीकृत

सांसद अजय भट्ट ने दी जानकारी, जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को बताया कि कैंची धाम बाईपास निर्माण से जुड़ी सभी आपत्तियां अब समाप्त हो चुकी हैं। लगभग 19 किलोमीटर लंबे इस बाईपास में 8 किलोमीटर का कार्य पूर्व में ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष 11 किलोमीटर मार्ग के लिए पहाड़ कटान की निविदा आमंत्रित कर दी गई है।भट्ट ने बताया कि कुल ₹450 लाख की लागत से बनने वाले इस बाईपास [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

भीमताल : उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने शुक्रवार को राजभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनों के मध्य राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत करते हुए उन्हें न्यायिक दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।