Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को मिली विशेष केंद्रीय सहायता, अजय भट्ट ने जताया आभार

भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड को विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में 615 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार ने एसएएससीआई (SASCI) योजना के अंतर्गत राज्य की 37 परियोजनाओं के लिए कुल 619.42 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता मंजूर की है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 380 करोड़ रुपये की राशि राज्य को जारी कर दी गई है। [more…]

उत्तराखण्ड

सीसी रोड में अनिमितता मिलने पर एसडीएम ने तोड़ी रोड

भीमताल में एडीएम ने किया निरीक्षण भीमताल (नैनीताल)। एडीएम विवेक राय और एसडीएम नवाजिश खलीक ने बृहस्पतिवार को भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में बनाई जा रही सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड की गुणवत्ता सही नहीं मिलने और अन्य अनिमितताएं मिलने पर एडीएम ने ईओ, जेई और ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं होना सरकारी पैसों का दुरुपयोग करना है। उन्होंने जेसीबी से सीसी रोड को तोड़कर दोबारा गुणवत्ता के साथ बेहतर सीसी रोड बनाने को कहा। एडीएम ने कहा [more…]

उत्तराखण्ड

फांसी के फंदे से झूलती मिली ग्राफिक एरा की छात्रा

बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में लिया भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वासवी तोमर (18) पुत्री रामकृष्ण सिंह तोमर निवासी लखनऊ का शव बृहस्पतिवार को शाम चार बजे हॉस्टल के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। छात्रा के शव को देख अन्य छात्राओं के चिल्लाने पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को फंदे से उतारकर उसे भवाली सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल आने तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतगणना के लिए 1580 कार्मिकों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज सभागार में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित संपन्न कराने का लक्ष्य भीमताल : जनपद नैनीताल में 31 जुलाई को प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के सभागार में दो पालियों में 1580 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के आठों विकासखंडों के लिए कुल 316 मतगणना पार्टियां गठित की गई हैं, प्रत्येक पार्टी में 5 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

25.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीएम केंद्रीय विद्यालय, भीमताल का सांसद अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

भीमताल को मिला केंद्रीय विद्यालय का भव्य नवीन भवन भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को 25.84 करोड़ रुपये की लागत से बने नव निर्मित पीएम केंद्रीय विद्यालय भवन, भीमताल का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वंदना, स्वागत गीत, छोलिया नृत्य तथा लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारतीय मंडपम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा वर्चुअल माध्यम से देशभर के नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह

चार विकासखंडों के 522 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गया। मतदान की शुरुआत के साथ ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव के इस चरण में भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर विकासखंडों के कुल 522 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। लोग सुबह से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एडीएम विवेक राय ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भीमताल : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और डूंगरपुर स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, सहज और निष्पक्ष वातावरण मिलना चाहिए।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

90 वर्षीय दंपति ने किया मतदान, बने लोकतंत्र के प्रेरणास्रोत

भीमताल : लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी को निभाते हुए 90 वर्षीय लीलाधर उप्रेती और उनकी पत्नी बसंती देवी ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कर सभी को प्रेरित किया। ग्राम हल्दूचौड़ दीना निवासी यह बुजुर्ग दंपति सोमवार को प्राथमिक विद्यालय दीना स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्नत आयु के बावजूद उनके चेहरे पर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। केंद्र पर उपस्थित अन्य मतदाताओं और मतदान कर्मियों ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। यह उदाहरण दर्शाता है कि उम्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 76.07 प्रतिशत मतदान, चारों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सीडीओ और एडीएम ने किया निरीक्षण, दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए रही विशेष व्यवस्था भीमताल : नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को चार विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। कुल मिलाकर जिले में 76.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भीमताल में सबसे अधिक 81.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोटाबाग में 79.35, रामनगर में 75.13 और हल्द्वानी में 73.61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका और [more…]

उत्तराखण्ड

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत हरेला पर्व के अवसर पर की गई थी, [more…]