Author: Chaiwala
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायाधीशों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भीमताल: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला न्यायालय नैनीताल के सभी न्यायाधीश और कर्मचारी अपने आवास से पैदल चलकर कार्यस्थल पहुंचे। इस पहल का उद्देश्य वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश और जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। हल्द्वानी और रामनगर स्थित बाह्य न्यायालयों व अन्य विभागों ने भी दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि [more…]
खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का काम दो साल से अधूरा, ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता
भीमताल: खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण बनाया गया अस्थायी रास्ता बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी न तो स्थायी समाधान कर रहे हैं और न ही समय पर डायवर्सन बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पूरे होने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी है। सोमवार को रीखाकोट गांव के लोगों ने अपनी मेहनत से बाइक और पैदल आवागमन के लिए रास्ता तैयार किया, ताकि मंडी [more…]
हमारे लिए पद नहीं, संगठन और विकास सर्वोपरी: कमलेश कैड़ा
भीमताल : निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देशों का सम्मान करते हुए ओखलकांडा से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए भरा नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनता के आग्रह पर उन्होंने नामांकन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजेय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन दिया है।कमलेश कैड़ा ने कहा, “मैं भाजपा की एक सच्ची कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता की सेवा [more…]
एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर मलबा जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है।क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश टम्टा ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन अखबारों में रोजाना दावा कर रहे हैं कि बारिश में बंद सभी मार्ग खोल दिए गए हैं, जबकि यह सड़क एक सप्ताह से बंद है। स्थिति यह है कि खेतों में पड़ी किसानों की फसलें [more…]
रेड अलर्ट के चलते 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद
भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 12 अगस्त को भी जनपद नैनीताल समेत राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिम—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) व सभी आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे।उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यालय में उपस्थित [more…]
एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मुख्य अभियंता से मिले कांग्रेस नेता, जल्द समाधान का आश्वासन भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (कुमाऊं), हल्द्वानी से मिला और मार्ग को तत्काल खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नेता मनोज शर्मा व युवा नेता प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार और प्रशासन अखबारों में रोज दावा कर रहे हैं कि बारिश [more…]
हल्द्वानी में ADB परियोजना की समीक्षा बैठक
खुले पिट और धीमे कार्यों पर आयुक्त ने जताई सख्ती भीमताल : आयुक्त कुमाऊं एवं माननीय मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) परियोजना के अंतर्गत नगर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परियोजना अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 302 किलोमीटर पेयजल लाइन और 50 किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। दो जलाशयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि छह नलकूपों में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भी [more…]
रूसी बाईपास पर ड्रेनेज सुधार कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
भीमताल : जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को रूसी बाईपास क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या के समाधान हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे ड्रेनेज सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कार्य में खराब गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार दोनों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, रोड साइड फर्नीचर एवं सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु विधिवत मार्किंग एवं शेड निर्माण के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रूसी [more…]
जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रमुखों के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
शांति व्यवस्था के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त भीमताल : जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना ने जिला पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और सभी उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जोनल मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था [more…]
भीमताल डैम के जीर्णोद्धार में लापरवाही उजागर, दरारें बनीं खतरे की घंटी
भीमताल : ऐतिहासिक भीमताल डैम के जीर्णोद्धार कार्य में घोर लापरवाही सामने आई है। ब्रिटिश काल में निर्मित इस धरोहर पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाने के बावजूद डैम की दीवारों पर बड़ी दरारें आज भी जस की तस बनी हुई हैं, जो कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।डैम संरक्षण के लिए वर्षों से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि शासन से मंजूर धनराशि के अंतर्गत दरारों की मरम्मत, निकासी गेटों की बहाली, झील संरक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्य [more…]





