Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीड़ापानी से खुजेठी-बलना मोटर मार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण

सीएम धामी ने स्वीकृत किए 3.28 करोड़, विधायक कैड़ा ने जताया आभार भीमताल : क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खराब पड़े भीड़ापानी से खुजेठी-बलना मोटर मार्ग पर अब डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्य के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में आने वाला यह मोटर मार्ग काफी समय से बदहाल स्थिति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में खाई में गिरा बारात का वाहन चार की मौत

हादसे में चार घायलों को हल्द्वानी भेजा विधायक ने मृतकों का कराया पोस्टमार्टम भीमताल । ओखलकांडा के हरीशताल से पटरानी जा रहा जा रहा बारात का एक वाहन सोमवार की दोपहर एक बजे पटरानी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत एक की हल्द्वानी एसटीएच में मौत हुई। साथ ही चार घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भर्ती कराया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि हादसे में चालक दया कृष्ण पुत्र परिणाम (70) वर्ष निवासी पटरानी, दीवान राम उम्र (40) वर्ष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम का अवैध फड़-ठेला अभियान, 20 जब्त, 10 पर चालान

भीमताल : नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध फड़-ठेले और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस अभियान में नैनीताल रोड, क्रियाशाला, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास और कोल टैक्स क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध फड़-ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए और 10 ठेले वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान शहर में अव्यवस्था और यातायात में रुकावट को रोकने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूखंडों की जांच शुरू, कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण की जांच के लिए सोमवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर टीमों का गठन कर हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण और स्टांप पर भूमि क्रय करने के मामले सामने आए हैं। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित ग्राम देवला तल्ला पंजाया में 15 प्लॉटों की जांच की गई, जिसमें दो व्यक्तियों ने रजिस्ट्री बैनामे की प्रति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल की घटना पर संज्ञान, पीड़ित परिवार को मिला सहारा

मुख्यमंत्री धामी महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील : भावना मेहरा भीमताल : नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पीड़िता की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने की बात कही है, बल्कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रत्येक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों की टूटी कमर : मनोज शर्मा

भीमताल : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। फलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा असर धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में देखने को मिला है, जहां आड़ू, पुलम, खुमानी जैसे प्रमुख फलों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आलू और गेहूं की खड़ी फसलों के साथ-साथ गोभी और मिर्च की नर्सरी में तैयार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी पूरी तरह चरमरा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

26 खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम, कलर बेल्ट हासिल कर बढ़ाया मान

भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी, भीमताल के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलर बेल्ट हासिल किए। आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टेस्ट में कामाख्या बिष्ट, आरव खोलिया और शौर्य कुरील ने येलो बेल्ट,विहान दत्ता, सुमैध जोशी, ज़ेन अवा, वरुण आर्य, हिमाद्री आर्य, अहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा और रूद्र सिंह नेगी ने ऑरेंज बेल्ट,अवंतिका चंद्रा और हर्षित शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, हृदयांश शर्मा और प्रत्यक्ष बर्गली ने पर्पल बेल्ट,सान्वी गोस्वामी और तनिष्का गोस्वामी ने ब्लू [more…]

उत्तराखण्ड

सेल्फ चेक से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का शिक्षकों ने किया कड़ा विरोध

ग्रामीण-पर्वतीय विद्यालयों की वास्तविकताओं को नजरअंदाज करने का निर्णय अस्वीकार्य, बोले संगठन भीमताल : उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन, जनपद नैनीताल ने हाल ही में जारी किए गए सेल्फ चेक फीचर के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कड़ा विरोध किया है। शैक्षणिक विभाग पहले से Swift Chat ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करवा रहा है, लेकिन अब अतिरिक्त Self Check प्रणाली से रोजाना उपस्थिति अनिवार्य करने का आदेश जारी करते हुए शिक्षक समुदाय ने इस निर्णय को अत्यधिक तकनीकी दबाव और असुविधाजनक बताया है।संगठन के अनुसार राज्य के अधिकांश [more…]

उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “योग संगम” थीम के तहत पांच प्रमुख स्थलों पर होंगे आयोजन

हल्द्वानी में हुई बैठक, सभी विभागों को तैयारियों के निर्देश भीमताल : 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम को “योग संगम” थीम के तहत मनाया जाएगा। जिले के पांच प्रमुख स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और संबंधित विभागों को समय से [more…]

उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “योग संगम” थीम के तहत पांच प्रमुख स्थलों पर होंगे आयोजन

हल्द्वानी में हुई बैठक, सभी विभागों को तैयारियों के निर्देश भीमताल : 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम को “योग संगम” थीम के तहत मनाया जाएगा। जिले के पांच प्रमुख स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और संबंधित विभागों को समय से [more…]