Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट ने दिया इस्तीफा

14 अगस्त की घटना को बताया मुख्य वजह भीमताल : जिला पंचायत नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते 20 वर्षों से जिला पंचायत की ओर से हाईकोर्ट नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवाएं अधिकरण, नैनीताल पीठ में मामलों की पैरवी की। अपने इस्तीफे में बिष्ट ने 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना को मुख्य कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र परिसर से चुनाव के बीच पांच निर्वाचित सदस्यों का हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई : 87 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को हल्द्वानी-लालकुआं एवं हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान किए गए, वहीं ट्रैक्टर, पिकअप और ऑटो समेत 4 वाहनों को सीज कर लिया गया। अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आर.सी. पवार व गिरीश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा, कार और मोटरसाइकिलों की चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन संचालन, नो पार्किंग, फिटनेस, सीटबेल्ट, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने सदन में उठाया स्वास्थ्य व सड़कों का मुद्दा

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठाया।विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को मामूली इलाज के लिए भी नैनीताल या हल्द्वानी तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नियम 300 के तहत सरकार से मांग की कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओखलकांडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत [more…]

उत्तराखण्ड

चुनाव परिणामों पर जुलूस व नारेबाज़ी पर प्रतिबंध

मुख्य कोषागार व जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में लागू रहेगी धारा 163 भीमताल: जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है। परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाज़िश खलीक ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए मुख्य कोषागार एवं स्थायी जिला कार्यालय परिसर के चारों ओर 500 मीटर की परिधि में जुलूस, नारेबाज़ी और भीड़ पर रोक लगा दी है।इस दौरान बिना अनुमति पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, सार्वजनिक सभा, जुलूस या [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

झील किनारे वृक्षारोपण कर मनाया पूरन बृजवासी ने अनूठा जन्मदिन

भीमताल : सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने भीमताल झील किनारे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत और मालू जैसे पौधे लगाकर जन्मदिन को यादगार बनाया।इस मौके पर जिला प्रशासन, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, ब्लॉक प्रशासन, हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन और ग्राफिक गेरा इको क्लब की टीम ने मिलकर झील संरक्षण का संदेश दिया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। पूरन बृजवासी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नाले की कटान से ग्रामीण भयभीत, सड़क पर उतर आए

भीमताल : ग्राम बानना में जल संरक्षण हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में डर और आक्रोश फैल गया है। नाले का पानी गांव की ओर मुड़कर कटान कर रहा है, जिससे आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।ग्रामीण भयभीत होकर सड़क पर उतर आए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी चिंता जताई। मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डोली से नदी पार कर अस्पताल पहुंची बीमार महिला

मोटरमार्ग और पुल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश भीमताल : ब्लॉक के मलुवाताल ग्राम सभा के कसैला तोक में रहने वाली बीमार महिला गंगा देवी पत्नी चिंतामणि को मंगलवार को ग्रामीणों ने डोली के सहारे गौला नदी के तेज बहाव को पार कर कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मोटरमार्ग तक पहुँचाया। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और पूर्व ग्राम प्रधान अमदौ दयाकिशन बेलवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में अचानक बीमार होने पर अक्सर ग्रामीणों को इस तरह नदी पार कर मोटरमार्ग तक जाना पड़ता है। यह पीड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए नियमित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में लगे जन सुविधा शिविर, जनता की समस्याओं का हुआ निस्तारण

भीमताल : नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। सोमवार को वार्ड 55 और 56 में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।वार्ड 56 में ए-1 गार्डन जीतपुर नेगी रामपुर रोड और वार्ड 55 में जनमिलन केंद्र पर आयोजित शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई और पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका पंजीकरण कर मौके पर कार्रवाई की गई।आधार सेवा के अंतर्गत 20 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्थर लगने के बाद नदी में गिरने से सरपंच की मौत

ओखलकांडा के चकसैदुला गांव हुई घटना घास काटते समय चट्टान से गिरा एक पत्थर भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा मल्ली पोखरी के चकसैदुला गांव के सरपंच चंपा देवी (25) पत्नी दिनेश पोखरिया की सोमवार को घास काटते समय चट्टान से गिरे एक पत्थर के लगने से नदी में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सरपंच को नदी में गिरता देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक सरपंच की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की दो बड़ी फिल्में जल्द रिलीज, हेमंत पांडे ने हल्द्वानी में किया ऐलान

भीमताल: उत्तराखंडी फिल्मों को नया मुकाम दिलाने की दिशा में जल्द ही दो बड़ी फिल्में ‘बोल्या काका’ और ‘दून एक्सप्रेस’ रिलीज होंगी। रविवार को हल्द्वानी के होटल प्राइड में आयोजित प्रेस वार्ता में हॉलीवुड व बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सितंबर तक ये दोनों फिल्में उत्तराखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी।उन्होंने बताया कि जी.बी. म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर’ के बैनर तले बनी फिल्म बोल्या काका में हेमंत पांडे सूत्रधार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रशांत कुमार और निर्देशक [more…]