Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल पहुंचने पर फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत

कैलाश मानसरोवर के यात्री लौटे वापस भीमताल(नैनीताल)। भीमताल टीआरसी में बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके लौटे 48 यात्रियों का स्वागत किया गया। लाइजिंग ऑफिसर तानवी पटेल और विशाल कुमार के नेतृत्व में यात्रा पूरी करने के बाद टीआरसी में सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थी। यात्रियों ने कहा कि बिना किसी व्यवधान के यात्रा बेहद सफल रही। भोलेनाथ की इच्छा से यात्रा कर बहुत सकून और शांति मिली। केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने गैरसैंण में नहीं चलने दिया सदन : विधायक कैड़ा

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र को शुरू से ही बाधित किया और जनता की समस्याओं को उठाने के बजाय दबाने का काम किया। भीमताल में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में मानसून सत्र आहूत किया, ताकि जनता की समस्याओं को सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक सदन में रख सकें और उनका समाधान हो सके। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन से ही सदन को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

वार्ड 49-50 में लगा जन सुविधा शिविर, 22 आधार कार्ड बने, शिकायतों का निस्तारण

भीमताल । जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को वार्ड 49 और 50 के लिए जन सुविधा शिविर आयोजित किया गया। जनमिलन केंद्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में आधार सेवा के तहत 22 नए आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में आई चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पूर्ति विभाग में तीन शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें नया राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने की [more…]

उत्तराखण्ड

बागेश्वर जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने पर लोकसभा में उठा सवाल, रेल मंत्री ने दी जानकारी

भीमताल : नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में बागेश्वर जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने रेल मंत्री से पूछा कि क्या इस संबंध में कोई परियोजना बनाई गई है, उसकी अनुमानित लागत और समय सीमा क्या होगी तथा निकट भविष्य में क्या कोई कार्य योजना प्रस्तावित है?रेल मंत्री ने जानकारी दी कि टनकपुर-बागेश्वर नई रेल लाइन (170 किलोमीटर) के लिए फील्ड सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 159 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए 159 वाहनों के चालान किए, जबकि ऑटो, बस व पिकअप सहित 5 वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, कार और मोटरसाइकिलों की गहन चेकिंग की। इस दौरान लालकुआं-लालकुआं मार्ग पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन संचालन करते पाए गए 50 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा परमिट शर्तों का उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, हेलमेट न पहनना, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग [more…]

उत्तराखण्ड

रोम मुख्यालय से आईएफएडी टीम आज करेगी हल्द्वानी दौरा

भीमताल: अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD) मुख्यालय, रोम (इटली) की टीम बुधवार को हिमालय स्वायत्त सहकारिता के निरीक्षण दौरे पर पहुंचेगी। इस दौरान आईएफएडी मुख्यालय दिल्ली, ग्रामोत्थान रीप (REAP) परियोजना मुख्यालय देहरादून तथा जिला प्रबंधन इकाई भीमताल से भी अधिकारी दल में शामिल रहेंगे। टीम का कार्यक्रम सुबह से ही निर्धारित किया गया है। प्रातः 9 बजे हिलांश पहाड़ी स्टोर का निरीक्षण होगा। इसके बाद 9:10 बजे व्यक्तिगत उद्यमी निर्मला चौहान के ब्यूटी पार्लर और 9:30 बजे ज्योति पांडे, गुजरौड़ा के पोल्ट्री फार्म का दौरा किया जाएगा।सुबह 10 बजे से ब्लॉक सभागार में हिमालय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर, बड़ी संख्या में सुनी गईं शिकायतें

भीमताल: जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को वार्ड संख्या 51 व 52 के लिए जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। जनमिलन केंद्र, हल्द्वानी में आयोजित शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति, नगर निगम समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण व मौके पर निस्तारण किया गया। कई मामलों को अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।शिविर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिलाओं के उत्पाद होंगे ऑनलाइन, IFAD टीम ने किया निरीक्षण

भीमताल: आईएफएडी (IFAD), दिल्ली की टीम ने बुधवार को विकासखंड हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले कटघरिया के पास खुले पहाड़ी स्टोर का दौरा किया और वहां उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने क्लस्टर स्तर की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में आईएफएडी टीम ने वित्तीय समावेशन पर चर्चा करते हुए महिलाओं को अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उद्योग को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पर्यटन सीजन में शटल सेवा, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

भीमताल: आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शटल सेवा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यहां आने वाला हर सैलानी बेहतर अनुभव लेकर लौटे। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, नाव व घोड़ा चालक संघ सहित विभिन्न संगठनों व विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीडीओ ने पिछले पर्यटन सीजन के अनुभवों और स्थानीय लोगों के फीडबैक के [more…]

उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव में बवाल, सीओ-एसओ का तबादला तय

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे जांच, सीबीसीआईडी को भी मिली जिम्मेदारी भीमताल : नैनीताल और बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच कर 15 दिन के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही भी की है। आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भवाली को जनपद [more…]