Archives
काठगोदाम–दानीजाला–अमृतपुर बाईपास को मिली 18.22 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
भीमताल। काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए काठगोदाम–दानीजाला–सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण को 18 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस समस्या को [more…]
रेल परियोजनाओं व नई ट्रेनों पर चर्चा, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
भीमताल । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।मुलाकात के दौरान सांसद ने उत्तराखंड में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए नई ट्रेनों के संचालन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, कनेक्टिविटी सुधार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान से जुड़े मुद्दे भी रखे।सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को एक पत्र भी [more…]
अधिवक्ताओं के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं, बार का सख्त रुख
प्रथम अपर जिला जज न्यायालय के बहिष्कार का ऐलान, सोमवार से कामकाज ठप करने की चेतावनी भीमताल। जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं और न्यायालय के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। बार एसोसिएशन ने प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस) पर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से न्यायालय में असहज माहौल बना हुआ है। कई बार आपसी बातचीत और सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में कोई [more…]
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
भीमताल, 18 अप्रैल। शनिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और ओबीसी प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए।कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने विभिन्न शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत पहुंचाई गई।घोड़ाखाल रोड, भवाली निवासी जितेंद्र कुमार ने द्रोण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रुद्रपुर से [more…]
₹70.18 करोड़ की जिला योजना मंजूर, 37 विभागों को मिला बजट
भीमताल , 18 अप्रैल। जनपद नैनीताल की वित्तीय वर्ष 2026-27 की ₹7018.90 लाख (70 करोड़ 18 लाख 90 हजार) की जिला योजना को शनिवार को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, बागजाला में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया।बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही पिछले वर्ष के अधूरे कार्यों [more…]
10 साल में 5 किमी सड़क भी नहीं बनी, बढ़ा पलायन: मनोज शर्मा
भीमताल। “वीरसिंग्या मोटर मार्ग निर्माण” की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि विगत 10 वर्षों से “वीरसिंग्या-दूनी-सिलडा-खपाल” सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क न बनने के कारण भारी पलायन हो रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए।मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवा लगातार आंदोलन, धरना और ज्ञापन के माध्यम से मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाते रहे, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री [more…]
नशे के खिलाफ जनजागरण को तेज़ी, SSP से मिले हरीश पनेरू
भीमताल । समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ अभियान को धार देते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामूहिक [more…]
भौगोलिक आधार पर हो परिसीमन, जनसंख्या आधारित व्यवस्था से पहाड़ को नुकसान : कुल्याल
भीमताल। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधानसभा प्रभारी एवं राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह कुल्याल ने परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में नया परिसीमन भौगोलिक आधार पर ही किया जाना चाहिए, अन्यथा पर्वतीय क्षेत्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।कुल्याल ने कहा कि यदि परिसीमन केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया, तो पहाड़ों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या स्वतः घट जाएगी। इससे उत्तराखंड राज्य आंदोलन का मूल उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का गठन ही पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और प्रतिनिधित्व [more…]
भीमताल के थकुड़ा जंगल में भीषण आग, रातभर धधकता रहा वन क्षेत्र
भीमताल। नगर क्षेत्र के थकुड़ा जंगल में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे जंगल में तेजी से फैल गई।स्थानीय निवासी निशान खान के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने [more…]
हौसले की जीत: न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझते छात्र ने पाई सफलता
भीमताल। विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित छात्र श्रीवारी साह ने हाईस्कूल परीक्षा में 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।वर्ष 2008 में जन्मे श्रीवारी साह बचपन से ही न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के चलते देखने के बावजूद उनके मस्तिष्क को चीजों को समझने में कठिनाई होती है, वहीं कई बार उन्हें बेहोशी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त वे लगभग 75 प्रतिशत विजुअल डिसएबिलिटी से भी प्रभावित हैं।इन तमाम चुनौतियों [more…]
