Archives
संसद में उठाया साइबर अपराध का मुद्दा, अजय भट्ट के सवाल पर केंद्र ने गिनाए सख्त कदम
भीमताल : नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने संसद में देश में बढ़ते साइबर अपराधों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय से पिछले तीन वर्षों में साइबर अपराध के मामलों का ब्यौरा, राज्यों में हुई वृद्धि और ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी।सांसद के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार ने बताया कि देश में साइबर अपराध से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो अधिनियम 2012 [more…]
निर्माणाधीन परियोजनाएं समय पर पूरी करें, लागत बढ़ने न पाए : मुख्य सचिव
भीमताल : डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार देर सायं जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि कार्यों की लागत में अनावश्यक वृद्धि न हो।मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक, तकनीकी या प्रक्रियागत बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। यदि कोई समस्या शासन स्तर की है तो उसे तुरंत शासन के संज्ञान में लाया जाए, [more…]
21 मार्च को हल्द्वानी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियों को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
भीमताल : 21 मार्च को जनपद नैनीताल के प्रस्तावित भ्रमण पर आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए।आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 मार्च (शनिवार) को कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर [more…]
बेमौसम बारिश और अंधड़ से किसानों की फसलें तबाह, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन
भीमताल : विगत दिनों आई आपदा के कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में किसानों और काश्तकारों की फसलों तथा फल उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को तहसीलदार धारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।ज्ञापन में मनोज शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों की तैयार फसलें बेमौसम बारिश, अंधड़ और तूफान की वजह से लगातार खराब हो रही हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति [more…]
बिजली विभाग का जेई 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को विजिलेंस ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर उपभोक्ता से अवैध धनराशि मांग रहा था। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात जूनियर इंजीनियर अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि [more…]
मुक्तेश्वर में जुटे हजारों किसान, जलवायु अनुकूल पशुपालन और मशरूम उत्पादन की मिली जानकारी
भीमताल । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई) के मुक्तेश्वर परिसर में मंगलवार को किसान मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का मुख्य विषय “पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जलवायु अनुकूल पशुपालन” रहा। कार्यक्रम में धारी, दाड़िमा, शशबनी और सुपी सहित आसपास के गांवों से पहुंचे एक हजार से अधिक किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि व पशुपालन से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी ली।मेले में स्थानीय नस्ल की बदरी गाय की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि जलवायु परिवर्तन के दौर में बदरी गाय [more…]
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, यमुनोत्री धाम में तैनात एफएमआर को दी फर्स्ट एड की ट्रेनिंग
पुरोला। स्वास्थ्य विभाग ने भी चारधाम यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अपर चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नोडल अधिकारी बड़कोट श्याम सिंह चौहान ने यमुनोत्री धाम में तैनात सभी एफएमआर( फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडेंट ) को फर्स्ट एड से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. रोहित भंडारी एवं डा. हरदेव पंवार आदि भी मौजूद थे।
Page not found – Rajkaj Live News
Page not found – Rajkaj Live News 404 🙁 Oops! That page can’t be found. It seems we can’t find what you’re looking for. Perhaps searching can help. Back to top button
आपदा से निपटने की तैयारी परखी: नैनीताल जिले की छह जगहों पर मॉक ड्रिल, नाव पलटने, भूस्खलन, भगदड़ और बस दुर्घटना जैसे हालात का किया गया अभ्यास
भीमताल, 17 मार्च (सूवि)। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को जनपद नैनीताल की छह स्थानों पर व्यापक आपदा पूर्वाभ्यास अभियान (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया। इस दौरान नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, कैंचीधाम, ओखलकांडा और खनस्यू क्षेत्रों में भूस्खलन, नाव पलटना, भगदड़, बाघ का हमला, बस दुर्घटना और त्वरित बाढ़ जैसी आपदा स्थितियों का अभ्यास कर राहत एवं बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया।पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल को विभिन्न स्थानों से आपदा की काल्पनिक सूचनाएं प्राप्त हुईं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वन [more…]
