Archives
प्रणव भट्ट के एक मात्र गोल से जीता दून दून इंटरनेशनल स्कूल, कब्जाई ट्राफी
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह इंटर-स्कूल अंडर 16 सॉकर टूर्नामेंट के अंतर्गत दून इंटरनेशनल स्कूल व निर्मला आश्रम दीपमाला स्कूल की टीमों के बीच खेले गये फाइनल मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और अंतिम समय में दून इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रणव भटट के एकमात्र गोल की बदौलत 1-0 से मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह इंटर-स्कूल अंडर 16 सॉकर टूर्नामेंट के [more…]
भागवत कथा जीवन की मार्गदर्शक: आचार्य भट्ट
कोटद्वार। कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर सोमवार को भागवत कथा के पहले दिन व्यास वेदाचार्य पं देवी प्रसाद भट्ट ने भागवत महापुराण के गहरे अर्थ और महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन का मार्गदर्शक और भक्ति का स्रोत है।उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मा के विकास और समाज में सद्भावना फैलाने का माध्यम है। पं भट्ट ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनके उपदेशों के माध्यम से जीवन के मूल्यों की व्याख्या की, जिससे भक्तों को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। कथा व्यास ने भागवत कथा के [more…]
ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए रिक्त पदों पर तेज़ी से नियुक्ति करने के निर्देश
देहरादून। आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक परिषद द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जल्द से जल्द जे.ई और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। उन्होंने ‘मेरी गांव मेरी सड़क’ योजना को ब्लॉक स्तर पर भी तेजी [more…]
122 अभ्यर्थी उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित
देहरादून। उत्तराखण्ड पीसीएसी की प्रारम्भिक परीक्षा में सफल घोषित 122 अभ्यर्थियों को अन्तिम तिथि 21 सितम्बर, 2024 तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा नहीं करने पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा की डेट घोषित, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम
देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति)-2024 16 नवम्बर, 2024 (शनिवार) से 19 नवम्बर, 2024 (मंगलवार) तक उत्तराखण्ड के हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में होगी। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
SGRRIM&HS में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोजिस्ट डाॅ सलिल गर्ग, सलाहकार माननीय चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल, डाॅ अशोक नायक, [more…]
ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों ने BKTC के CEO विजय प्रसाद थपलियाल को किया सम्मानित
बदरीनाथ धाम। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज ने कल शनिवार देर शाम बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को उनकी कार्यशैली कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों द्वारा सम्मान किया गया और उन्हें तीर्थ पुरोहित ब्रह्म कपाल द्वारा सहयोग देने का आश्वासन दिया इसके अलावा अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित द्वारा ब्रह्म कपाल में सफाई व्यवस्था एवं अलाव की व्यवस्था अन्य सहयोग के लिए उनका सम्मान किया। थाना प्रभारी बद्रीनाथ नवनीत भंडारी को उनके बद्रीनाथ में कार्य कुशलता को देखते उनको भी तीर्थ पुरोहितों द्वारा [more…]
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इससे पहले आज प्रात: 9 बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को वर्चुअल हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्र के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए [more…]
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने की चार घोषणाएं
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि की जायेगी निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के वर्दी भत्ते में 3500 रुपये की वृद्धि की जायेगी 9,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर तैनात पुलिस और एस.डी.आर.एफ. कर्मियों को उच्च तुंगता भत्ता 200 से बढ़ाकर 300 रूपये प्रतिदिन किया जायेगा देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। [more…]
