Archives
पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती के आदेश
जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में स्वच्छता अभियान, सरकारी भूमि संरक्षण और कौशल विकास पर दिया जोर भीमताल, 18 मई। ललित मोहन रयाल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित राजस्व वादों, कानून व्यवस्था, राजस्व एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वाहनों के सुव्यवस्थित उपयोग तथा ईंधन एवं तेल की बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता [more…]
राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की विकास योजनाओं और पर्यटन व्यवस्थाओं की समीक्षा की
कैंची धाम बाईपास लगभग तैयार, 25 हजार नामांतरण और 12 हजार जन्म-मृत्यु पंजीकरण मामलों का निस्तारण भीमताल, 18 मई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। राज्यपाल ने दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने राज्यपाल को मंडल की प्रमुख उपलब्धियों और विकास योजनाओं [more…]
पटवाडांगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास
उच्च शिक्षा मंत्री ने संरक्षित पटवा उद्यान का किया लोकार्पण, ₹45 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा अकादमिक ढांचा भीमताल, 18 मई। धन सिंह रावत ने सोमवार को पटवाडांगर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास किया। भारत सरकार की पीएम ऊषा मेरु योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना के तहत दो अकादमिक ब्लॉकों सहित आधुनिक शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान संरक्षित पटवा उद्यान का भी लोकार्पण किया गया।धन सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरु परिसर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, आयुष, जैव [more…]
सफाई कर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने मानदेय, नियमितीकरण, आवास और नए पद बढ़ाने पर दिया जोर भीमताल, 18 मई। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम हल्द्वानी सहित जिले के सभी नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों और सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में समय पर मानदेय, नियमितीकरण, बढ़ते कार्यक्षेत्र के अनुरूप नए पद सृजित करने और आवास संबंधी समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्रों [more…]
मां नयना देवी मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, गुरुद्वारे में टेका मत्था
प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना, नैनीताल के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना भीमताल, 18 मई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान राज्यपाल ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने कहा कि मां नयना [more…]
दूरस्थ बबियाड में वायरल फीवर का प्रकोप, बुधवार को पहुंचेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग से की पहल, गंभीर मरीजों को एसटीएच हल्द्वानी जाने की सलाह भीमताल : धारी ब्लॉक की बबियाड ग्राम सभा में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ने से अधिकांश परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई परिवारों में एक-दो सदस्य तो कहीं पूरा परिवार बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों के अनुसार संसाधनों की कमी और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ग्राम सभा बबियाड में [more…]
देहरादून में MDDA की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट, बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों [more…]
धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
देहरादून। विधानसभा क्षेत्र-18 धर्मपुर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-1, बीएलए-2, बीएलओ, पार्षदों और सुपरवाइजरों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए फील्ड स्तर पर हर कार्मिक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या [more…]
मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹1344 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹ 1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹ 6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹ 2.00 करोड़ स्वीकृत किये [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने चार अत्याधुनिक एम्बुलेंस को किया फ्लैग ऑफ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय [more…]
