Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

24 और 25 अक्टूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

कहा, समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कतिपय कारणों से प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश दिए जाने हेतु एक और अवसर प्रदान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। विभागीय समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है, जिस हेतु विभाग में अनवरत सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणम समर्थ के माध्यम से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम पहुंची दक्षिण से फिल्म और राजनीतिक हस्तियां

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने‌ किया अतिथियों का स्वागत श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है। आज ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने की सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पर्यटन मंत्री महाराज बोले- बोधगया को बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा

देहरादून/पटना। बोधगया जहां भगवान बुद्ध को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था को बुद्धिस्ट सर्किट से और पटना साहिब गुरुद्वारा को पोंटा साहिब से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर-ज्ञान भवन में बिहार सरकार की मेजबानी में दो दिवसीय “यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ)” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पटना (बिहार) के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर-ज्ञान भवन में दो दिनों 22 और 23 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ) में प्रतिभाग कर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है ।बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी है कि बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है । सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है ।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पिकअप खाई में गिरी, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

पौड़ी। थलीसैण के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। आज रसिया महादेव और ठाकुलसारी बड़ी के बीच एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार बच्चे गंभीर घायल हो गए। पौड़ी पुलिस ने चारों घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से तत्काल बीरोखाल अस्पताल भिजवाया, जहां से एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रामनगर रेफर कर दिया। एसडीएआरएफ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRIM&HS एथलीटिका-2024 का शानदार समापन, MBBS 2020 बैच ओवरऑल चैम्पियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्राॅफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरऑल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरऑल एथलीट ऑफ़ द इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरऑल एथलीट ऑफ़ द इयर के सम्मान से नवाजा गया मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में ट्रक गंगा में समाया, पति-पत्नी लापता

नई टिहरी। देवप्रयाग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थी। एसडीआरएफ घटना के बाद से ही सर्चिंग में जुटी है, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।आज एक ट्रक बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थी। देवप्रयाग में सैनिक होटल के पास ट्रक अनंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंगा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि

देहरादून। दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसकी जानकारी देते हुए, बताया कि आंचल द्वारा राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आंचल के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। आज सोमवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को [more…]