Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

बड़कोट। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी के निर्देश- दिवाली से पहले स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं। सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैक्सीनोलाॅजी पर कार्यशाला

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विभाग द्वारा ’ब्रिजिंग फ्राॅम थ्योरी विद प्रैक्टिस इन वैक्सीनोलाॅजी ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ सांइसेज के प्रिंसिपल डाॅ. अशोक नायक, रजिस्ट्रार, अनुसंधान एवं विकास श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ. पंकज मिश्रा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष, डाॅ. बिदुं अग्रवाल एवं वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ व सचिव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने यमकेश्वर की ग्राम पंचायत किनसुर बागी में नयार उत्सव-2024 का किया शुभारंभ

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन किया, महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी 07 घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क का 6 किमी का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अपने दैनिक जीवन में जल का सही उपयोग करेंः मुन्ना सिंह चौहान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून एवं उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26 जिला एवं उपखंड प्रयोगशालाओं के कार्मिकों के लिए एक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने जल गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की और कहा कि हमें जल प्रदूषण के विभिन्न कारकों—जैसे बैक्टीरियल संक्रमण, रासायनिक प्रदूषण और माइक्रोप्लास्टिक्स—पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जल संरक्षण के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि हमें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है । कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने तलब की शहरों के सीवर सिस्टम मैप पर रिपोर्ट

सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध मुख्य सचिव ने जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी अमृत 2.0 जैसी सभी केन्द्रपोषित योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिले, अधिकारियों को समयबद्धता से डीपीआर बनाने के सख्त निर्देश देहरादून।  सचिवालय में केन्द्रपोषित योजना अमृत 2.0 के तहत गठित हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने शहरों में सीवर लाइन के पूरी तरह से संचालन आरम्भ होने के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। इस सम्बन्ध में सीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित सचिव द्वारा तत्काल इस विषय में समीक्षा करवाने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शातिराना अंदाज में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार

अभियुक्तों द्वारा लोगों को विश्वास में लेने के लिये रेंटल बाइक्स की खरीद फरोख्त की खोली थी कम्पनी लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर अभियुक्त वाहनों व अन्य महंगे सामानों को उनके नाम पर कराते थे फाइनेंस देहरादून। श्योमली पत्नी अपराजित निवासी म०न० 56 (क) विंग न० 09, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति की मुलाकात अमन जयसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसके द्वारा ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कम्पनी संचालित की जा रही थी। अमन द्वारा उनके पति को अपनी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग दम्पत्ति का परिचित था अभियुक्त, बुजुर्ग दम्पत्ति की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में अभियुक्त द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाई थी बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में लूट की योजना अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू व मोटर साइकिल हुई बरामद घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा ₹ 10000/- के पुरस्कार से किया पुरस्कृत देहरादून। शमशेर सिंह पुत्र स्व फूल सिंह निवासी सभावाला वार्ड नं0 12 थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने 13 अक्टूबर 2024 को थाना सहसपुर पर सूचना दी कि सुबह लगभग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के हाथ लगी मायूसी

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के समस्त कार्मिक आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित राज्य कार्मिकों हेतु बोनस की घोषणा को लेकर कैबिनेट बैठक पर टकटकी लगाए हुए थे, किंतु बैठक में इन बिंदुओं के सम्बन्ध में कोई निर्णय नहीं होने से कर्मचारी निराश है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जोशी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में अपर मुख्य सचिव के साथ विगत दिनों हुई परिषद की बैठक में बनी सहमति के अनुरूप, राज्य कार्मिकों हेतु एलटीसी का [more…]