Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने थपथपाई डीएम सविन बंसल की पीठ

जनपद देहरादून के भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्य के माइक्रो प्लान को अभिनव पहल बताते हुए केबिनेट में रखने की बात कही स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर 30 नवम्बर तक होगा शत-प्रतिशत् स्टाफ चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री  देहरादून। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ धन सिह रावत ने कहा कि डीएम सबिन बंसल द्वारा जनपद के स्कूलों के आधुनिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु सराहनीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा एम्स ऋषिकेश में शुरू

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा मंगलवार से विधिवत शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन कर आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा की उत्तराखंड राज्यवासियों को सौगात प्रदान की। एरो मेडिकल सर्विस के तहत हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा वाला एम्स,ऋषिकेश देश का सबसे पहला स्वास्थ्य संस्थान बन गया है। केंद्र व राज्य सरकार की साझेदारी से संचालित होने वाली इस योजना को संजीवनी नाम दिया गया है। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री डा. हरदेव रावत ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

देहरादून। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री डा. हरदेव रावत ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। डा. रावत ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। डा. रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री धामी समेत अधिकारियों ने लगाई दौड़

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड देहरादून में ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने  एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सतर्कता विभाग में सर्विलांस, तकनीकी और वित्तीय विशेषज्ञों की टीम की जाएगी गठितः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।  मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान को सराहा देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य रूप से उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून, स्थाई राजधानी, मूल निवास व आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे मुद्दों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून मेडिकल कॉलेज में MD की सीटों में इजाफा, NMC ने पीडियाट्रिक्स में सात सीटों की दी स्वीकृति

देहरादून। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमडी पीडियाट्रिक्स कोर्स के लिये सात नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। यह पहली बार है जब दून मेडिकल कॉलेज को पीडियाट्रिक्स में एमडी कोर्स की मान्यता मिली है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र ही नीट के माध्यम से शुरू की जायेगी। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एनएमसी द्वारा प्राप्त इन स्वीकृति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिये [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस का सिपाही नदी में डूबा, SDRF सर्चिंग में जुटी

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस का एक कांस्टेबर आज बैरागी कैंप कनखल में स्नान करते समय नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर डीप डाइविंग और अन्य साधनों से सर्चिंग की जा रही है। आज सीसीआर हरिद्वार ने एसडीआएफ को सूचना दी कि बैरागी कैंप कनखल क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही स्नान करते समय डूब गया है। सूचना पर पोस्ट लक्सर से एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। कांस्टेबल तरेपन सिंह बैरागी कैंप के पास ठोकर नंबर 10 के पास नहाते हुए नदी में डूब गया था। एसडीआरएफ टीम [more…]