Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू और हैस्को पर्यावरण संरक्षण में साथ मिलकर करेंगे काम

डाॅ अनिल जोशी ने कहा अब प्रकृति को प्रभू के स्वरूप में देखना होगा देहरादून। हैस्को के संस्थापक एवम् पद्मभूषण डाॅ अनिल जोशी ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् हैस्को अनुबंध करेगा दोनेां संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करेंगे। डाॅ अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के मध्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, समय पर वर्षा न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे मिट्टी के दीपक और मूर्तियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिवाली का तोहफा: उत्तराखंड के 14 PCS अफसरों को प्रमोशन

देहरादून। उत्तराखंड सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के अंतर्गत साधारण श्रेणी वेतनमान 56,100-1,77,500 लेवल 10 पे मेट्रिक्स, गे्रड पे रुपए 5400/ में कार्यरत 14 अधिकारियों के ज्येष्ठ वेतनमान 67,700-2,08,700 लेवल 11 पे मेट्रिक्स, गे्रड पे रुपए 6600/ में पदोन्नत किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए चार करोड़ जारी

देहरादून। शासन ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए चार करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त की है।शासन की ओर से आदेशित किया गया है कि अवमुक्त धनराशि वेतन-भत्तों में ही व्यय की जायेगी। एक मद की धनराशि दूसरे मद में कदापि व्यय न की जाए।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में निकली 2000 कांस्टेबलों की भर्ती

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UKSSSC) द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों अर्थात कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 29 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग संख्या-1584/ xxxi(15)G/2024-74(सा0)/2016 देहरादून दिनांक २० अक्टूबर, 2024 विज्ञप्ति / संशोधन उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi(15)G/23-74 (सा०) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 एवं विज्ञप्ति / संशोधन शासनादेश संख्या-1577/xxxi (15) G/24-74(सा0)/2016, दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित अवकाश दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के साथ दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। 2- उक्त के कम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य के अन्तर्गत स्थित बैंक/कोषागार / उप कोषागार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पांच कुल सचिवों से होगी 19.27 लाख की वसूली

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में साल 2015 से 2023 तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों के नियम विरुद्ध प्रमोशन के मामले में पांच कुलसचिवों से 19.27 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। कुलसचिव रामजीशरण शर्मा ने पांचों को नोटिस जारी एक सप्ताह के अंदर रकम जमा करने का आदेश दिया है। तय समय के अंदर रमम जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली की चेतावनी दी गई है। किस कुलसचिव से कितनी वसूली डॉ. मृत्युंजय मिश्रा————— 4,53,594.00डॉ. राजेश अदाना —————2,63,854.00डॉ. सुरेश चैबे——————- 4,19,994.00डॉ. उत्तम शर्मा —————– 7,73,812.00डॉ. अनूप गक्खड़—————-   19,908.00कुल————————– 19,27,162.00    

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्टाफ ने दी प्रकाशोत्सव की बधाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में दीपोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्या का महिला नीति पर अधिकारियों के साथ मंथन

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन नारीशक्ति को समर्पित की जाएगी महिला नीति मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए नीति में प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने पर ज़ोर दिया प्रदेश भर की महिलाओं का सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी नीति: रेखा आर्या  देहरादून। आज प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व महिला आयोग के सदस्यों के साथ प्रदेश में बन रही महिला नीति के फ़ाइनल ड्राफ्ट पर गहनता से विमर्श [more…]