Archives
देहरादून में 400 वाहनों पर बजेगा बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति का जिंगल संदेश
देहरादून। जनपद को भिक्षावृति से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल दृढ़संकल्प से हर स्तर पर कार्य करवा रहे हैं। बच्चों को भिक्षावृति से मुक्ति हेतु अपने अभिनव पहल के तहत उन्होंने जनपद के समस्त नगर निकाय वाहनों पर आज से ही बच्चों को भिक्षा न देने हेतु जन जागरूकता जिंगल/संदेश प्रसारित करवाये है। अब जनपद के 400 से अधिक वाहनों में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्तिहेतु जन जागरूकता की जिंगल/ संदेश प्रतिदिन बजाए जाएंगे। प्रात: होते ही जनमानस के कानों तक पहुंचेगी नैतिक फर्ज निभाने का सन्देश। याद दिलाते रहेंगे कि बच्चों का अधिकार शिक्षा हैं भिक्षा नहीं। जन-जन [more…]
उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर तक 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो
देहरादून। राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने मार्चुला बस हादसे में अनाथ हुई शिवानी के परवरिश की ली जिम्मेदारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल मार्चुला हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन [more…]
नौगांव में बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत
नौगांव। बड़कोट-देहरादून मोटर मार्ग पर नौगांव के पास सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को सीएचसी नौगंाव में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को सुरजन शाह (43) पुत्र हरि शाह निवासी गांव भंकोली, तहसील पुरोला अपने तीन बच्चों सिमरन, गुंजन और सत्यम को बाइक पर बैठकाकर नौगांव आ रहे थे। नौगांव से करीब एक किमी पहले मुलाना के पास मोटरसाइकिल सामने [more…]
एस्ट्रो विलेज बेनीताल में आयोजित होगी नक्षत्र सभा
चमोली। चमोली जिला प्रशासन द्वारा स्टार्सकेप्स और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नक्षत्र सभा की अगली कड़ी बेनिताल घाटी में 08 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम अद्वितीय खगोलीय अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी सत्र, और सांस्कृतिक समर्पण का अनुभव प्रदान करेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों को इस बार शानदार तौरिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, नंदा देवी जैवमंडल रिजर्व के निकटता से स्थानीय वनस्पति और जीवों पर चंद्रमा के चक्रों के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम सभी आयु समूहों के लिए खगोल विज्ञान को [more…]
साध्वी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वॉयरल करने वाला ‘बाबा’ गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल स्थित आश्रम की संपत्ति पर कब्जे की नीयत से ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वॉयरल करने के आरोपी वकील से ‘बाबा’ बने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद में 10 साल प्रैक्टिस कर चुका आरोपी सांसारिक माया छोड़कर साधु बना था। जनपद हरिद्वार में एक से बढ़कर एक आश्रम हैं जो पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं लेकिन इन आश्रमों में से कुछ की राजनीति भी कमोबेश उतनी ही बड़ी है। विगत वर्षों में आश्रमों की बेशकीमती संपत्तियों को हथियाने के एक से बढ़कर [more…]
मर्चुला बस हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने सोमवार को मर्चुला में बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए हादसे में काल कवलित लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वय राजीव महर्षि ने यहां जारी वक्तव्य में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों व घायलों को तत्काल ज़रूरी मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने [more…]
अब 16 और 17 दिसंबर को होंगे सहकारी समितियों के चुनाव
देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के चलते प्रदेश की 674 सहकारी समितियों के चुनाव 21 व 22 नवंबर की बजाय 16 व 17 दिसंबर को होंगे।सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के इसका आदेश जारी कर दिया है।
नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस
शाह कल्याणपुर में 1.181 हेक्टेयर भूमि की (लैंड पुलिंग) को भी अनुमोदन प्रदान किया देहरादून। गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में 110 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण कार्यालय को आगामी भविष्य में नए स्थान पर शिफ्ट करने से लेकर विभिन्न विकास कार्यों, मानचित्र इत्यादि के प्रकरणों को बोर्ड ने अपना अनुमोदन प्रदान किया। सोमवार को प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की मदों में पुनरीक्षण को बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। बोर्ड द्वारा प्राधिकरण [more…]
108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन सिंह रावत
क्रिटिकल मरीजों को सीधे रैफर्ड अस्पताल तक पहुंचायेगी एम्बुलेंस देहरादून। अल्मोड़ा में हुये बस हादसे के मध्यनज़र आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों की भी जवाबदेही तय की जायेगी। किसी भी दुर्घटना के बाद मौके पर तय समय सीमा के अंतर्गत न पहुंचने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर पैनाल्टी भी लगाई जायेगी। कुछ एम्बुलेंस को बैकअप में भी रखा जायेगा। गम्भीर मरीजों को एम्बुलेंस सीधे रैफर्ड अस्पताल में पहुंचायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]
