Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत

उत्तरकाशी। डुण्डा ब्लाक के जसपुर-डांग मोटर मार्ग पर देर रात करीब 8.30 बजे ट्रक संख्या UK07CC 2802 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में ट्रक ड्राइवर मुकेश भंडारी पुत्र एलम सिंह निवासी ग्राम मालना, उत्तरकाशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ब्रह्मखाल से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ भी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC ने इन दो भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्याः 63/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 25 सितम्बर, 2024 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग तथा विज्ञापन संख्याः 55/उ०अ०से०च०आ०/2024 दिनांक 16 फरवरी, 2024 के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों के रिक्त पदो की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20 नवम्बर, 2024 से दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 तक निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित की जानी निर्धारित हुई है। परीक्षा कार्यक्रम विवरण निम्नवत् है:-

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मेजर जनरल बख्शी की पुस्तक A History of Hinduism का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल(से.नि.) जी.डी. बख्शी द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जी.डी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एंव विचारक भी हैं। सामरिक मामलों के विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक विशिष्टाएं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, श्रीनगर में फैकल्टी की कमी को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न संकायों में तीन नई फैकल्टी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा, और इसके साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों को भी उचित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से फैकल्टी नियुक्ति की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। इसी क्रम में, सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तीन और फैकल्टी नियुक्त करने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, मूल विद्यालयों से अन्यत्र अटैच शिक्षकों का ब्योरा तबल

देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड झरना कमठान ने अपने मूल विद्यालय और कार्यालय से अन्यत्र कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों का विवरण औचित्य सहित उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग में विभिन्न स्तरों (यथा महानिदेशालय, प्रारम्भिक/माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बोर्ड कार्यालय, मण्डलीय/जनपदीय/विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों) से कुछ शिक्षकों और कार्मिकों को अपने मूल विद्यालय/कार्यालयों से अन्यत्र कार्ययोजित/ सम्बद्ध किया गया है, जिसके कारण कार्ययोजित शिक्षक-कार्मिक के मूल विद्यालय/कार्यालय में अध्यापन/ शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मार्चूला बस हादसाः एम्स ऋषिकेश में भर्ती आठ घायलों में से तीन की स्थिति अभी भी नाजुक

ऋषिकेश। अल्मोड़ा बस दुर्घटना के 8 घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है। इनमें से 3 घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को एम्स पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना। अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना के 6 घायलों को सोमवार को अलग-अलग समय पर हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स पहंुचाया गया था। जबकि एक अन्य घायल 25 वर्षीय अशोक को भी सड़क मार्ग से देर रात्रि एम्स भेजा गया। घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मार्चुला बस हादसा: राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाने का निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। मार्चुला में सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह आंकलन कर लिया जाए कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहां अतिरिक्त बसें चलाने की आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुसार नई गाड़िया खरीदकर उन क्षेत्रों में व्यवस्था की जाए। त्योहारों के दृष्टिगत भी जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की आवश्यकता प्रतीत होती है, वह व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची

ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंच गयी है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भब्य स्वागत किया गया आज के दिन हेतु ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रोडवेज कर्मचारियों ने मर्चुला बस हादसे पर जताया शोक

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कल मर्चुला बस दुर्घटना में 36 यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष दिनेश पंत ने सरकार को पत्र लिखकर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुझाव दिए। सुझाव उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 04 अगस्त .2018 को आपने आदेश में परिवहन निगम में प्राइवेट आपरेटरो को मार्ग पर बस संचालन के समय बसों मे किसी भी दशा में ओवर लोडिग न किये जाने हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था। परिवहन निगम के स्तर से इसका अनुपालन किया जा रहा है, जबकि प्राइवेट वाहन स्वामियों के द्वारा उक्त आदेश [more…]