Archives
बाॅबी पंवार के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
देहरादून। आज कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई तथा उन्हे डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई एवं सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
बाॅबी पंवार पर सचिव मीनाक्षी सुन्दरम के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ सचिवालय में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम के साथ गाली-गलौज, डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं उन्होंने सचिव के स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। सचिव के स्टाफ ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान-माल के नुकसान की आशंका जताई। साथ ही कहा कि यदि भविष्य में सचिव अथवा उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए बॉबी पंवार उत्तरदायी होगा। सचिव मीनाक्षी सुन्दरम के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार [more…]
धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :धामी
मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना की यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित कार्य सरकार की प्राथमिकता उत्तरकाशी। यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत [more…]
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरी तत्परता व प्रतिबद्धता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहॅूंचाने एवं विभागीय सेवाओं की जन-समान्य तक आसान पहॅुच सुनिश्चित करने पर पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के एक दिवसीय भ्रमण पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की [more…]
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स
आयोजन की सफलता को पांच कमेटियों का गठन, आयोजन की युद्धस्तर पर तैयारी देहरादून। उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है। बता दें कि बीते माह मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की [more…]
82 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(एएनटीएफ) की कुमाऊं यूनिट ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से करीब 82 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने इस वर्ष अब तक 06.714 किलो स्मैक, 19.808 किलो चरस, 5.322 किलो अफीम, 300 किलो डोडा पोस्त, एमडी 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी के साथ ही 43 तस्करों को गिरप्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ एसटीएफ कुमाऊं आरबी चमोला के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ(एएनटीएफ) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को [more…]
केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस ने विधानसभा, ब्लाक और सेक्टरवार गठित की चुनाव संचालन समितियां
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, विधायक के अनुरोध पर चुनाव के सफल संचालन हेतु विधानसभा, ब्लाक एवं सेक्टरवार चुनाव संचालन समितियों का गठन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विधायक लखपत सिंह बुटोला को चोपता ब्लाक, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत को अगस्त्यमुनि तथा पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को उखीमठ ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा स्तर पर गठित समिति में जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, विधायक [more…]
श्री बदरीनाथ धाम: 13 से शुरू होंगी पंच पूजाएं, 17 नवंबर को बंद होंगे कपाट
श्री बदरीनाथ धाम/ जोशीमठ/गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।कपाट बंद की प्रक्रिया के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद रहेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री पंचपूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी।शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा [more…]
हरिद्वार पुलिस के जाल में फंसे 5 नटवरलाल
फर्जी मालिकों को रजिस्ट्री के दौरान किया खड़ा, आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर बदले नाम-पते फर्जी भू-स्वामी और गवाहों को तैयार करने में जितेन्द्र पेंटर की रही महत्वपूर्ण भूमिका आरोपियों ने दूसरे की जमीन दिखाकर क्रेताओं से ले लिए थे साढ़े तीन लाख रुपए हरिद्वार। आठ सितंबर 2024 को बालेश्वर पुत्र जम्मन निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर पर राहुल व मुकेश पर जमीन दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 3,50,000/- रुपये की धनराशि धोखाधडी से हड़पने लेने के आरोप में थाना भगवानपुर पर नामजद मु0अ0सं0 704 / 2024 पंजीकृत किया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह [more…]
छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए : महर्षि
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है कि छठ पूजा के निमित्त बिहारी महासभा द्वारा आठ नवम्बर को जो सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई हैI उसपर सुहानीभूतिपूर्वक विचार होना चाहिए I राजीव महर्षि ने आज यहां जारी वक्तव्य में कहा कि अतीत में छठ पूजा पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित रहा है। अनेकता में एकता की संस्कृति से ओत प्रोत देवभूमि उत्तराखंड ने भारत की सभी आंचलिक संस्कृतियों का समादर किया है। दशकों से बिहारी समाज उत्तराखंड के नवनिर्माण में [more…]
