Archives
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लिवर फेलियर उपचार पर मंथन
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा अस्पताल में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशप में एम्स ऋषिकेश के लिवर विशेषज्ञ डॉ. आनंद शर्मा ने लिवर फेलियर में प्लाज्मा एक्सचेंज की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने लिवर फेलियर उपचार से जुड़ी अत्याधुनिक उपचार तकनीकों पर महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। इस अवसर पर 100 से अधिक डाॅक्टरों ने आॅफ लाइन एवम् आॅनलाइन वर्कशाप में प्रतिभाग किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में वर्कशाॅप का शुभारंभ डाॅ आनंद शर्मा एवम् डाॅ अमित सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी [more…]
राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया जायेगा: मुख्यमंत्री
सम्मेलन में उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का लोगो किया जारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माटी से जुड़े हुए प्रवासियों ने शिक्षा, अनुसंधान, ब्यूरोक्रेसी, फिल्म निर्माण, उद्योग, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस [more…]
मुख्यमंत्री ने राज्य की तीन हवाई सेवाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में उड़ान योजना के तहत बन रहे हैं 18 हेलीपोर्ट्स: धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, इसलिए सरकार उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्टस का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने इन सेवाओं को प्रारंभ करने में सहयोग देने [more…]
यूजीसी-नेट सब्जेक्ट लिस्ट में जुड़ा नया विषय
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित करता है। नेट वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है। विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर, आयोग ने 25 जून, 2024 को आयोजित अपनी 581वीं बैठक में यूजीसी-नेट के विषयों की मौजूदा सूची में दिसंबर 2024 से आयुर्वेद जीवविज्ञान को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया है। आयुर्वेद जीवविज्ञान विषय का पाठ्यक्रम यूजीसी-नेट की वेबसाइट यानी www.ugcnetonline.in पर उपलब्ध है।
नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर भव्य स्वागत हुआ। राज्य सरकार द्वारा गुरूवार 7 नवंबर से देहरादून से उत्तरकाशी के लिए प्रारंभ की जा रही हेली सेवा इसी हेलीपैड से संचालित होगी। उत्तरकाशी भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उतरते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान सहित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित ग्रामीण महिलाओं सहित आम नागरिकों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं भेंट कर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज उत्तरकाशी में आयोजित एक बैठक में देहरादून से [more…]
ग्राम विकास अधिकारी संगठन उत्तराखंड के द्विवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी गठित
देहरादून। ग्राम विकास अधिकारी संगठन उत्तराखंड का अष्टम द्विवार्षिक अधिवेशन आज प्रांतीय अध्यक्ष महावीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा संगठन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही अपर आयुक्त राजेंद्र सिंह रावत तथा उपायुक्त एके राजपूत द्वारा भी संवर्ग की समस्याओं को हर स्तर पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन हुआ है। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद पर हर्षदेव जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुज चौहान, प्रांतीय महासचिव पद पर [more…]
एलटी शिक्षकों के अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण को लेकर बड़ा अपडेट
देहरादून। शासन ने शिक्षकों को एक मण्डल से दूसरे मण्डल में विद्यालय आवंटन में हो रही कठिनाई के चलते अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण के इच्छुक समस्त शिक्षकों से वरीयता क्रम में 05-05 जनपदों के विकल्प प्राप्त मांगे हैं ताकि विकल्पों के आधार पर पदस्थापना किए जाने में सरलता हो।अपर सचिव ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को लिखे पत्र में तत्काल निदेशालय स्तर पर एक ई-मेल एड्रेस तैयार कर दोनों मण्डलों की सूचनाएं ऑनलाइन एक सप्ताह के भीतर संकलित कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। एक सप्ताह के भीतर 05 जनपदों का विकल्प उपलब्ध न कराने वाले शिक्षकों की पदस्थापना नियमानुसार कर [more…]
एलटी शिक्षकों के अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण को लेकर बड़ा अपडेट
देहरादून। शासन ने शिक्षकों को एक मण्डल से दूसरे मण्डल में विद्यालय आवंटन में हो रही कठिनाई के चलते अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण के इच्छुक समस्त शिक्षकों से वरीयता क्रम में 05-05 जनपदों के विकल्प प्राप्त मांगे हैं ताकि विकल्पों के आधार पर पदस्थापना किए जाने में सरलता हो।अपर सचिव ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को लिखे पत्र में तत्काल निदेशालय स्तर पर एक ई-मेल एड्रेस तैयार कर दोनों मण्डलों की सूचनाएं ऑनलाइन एक सप्ताह के भीतर संकलित कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। एक सप्ताह के भीतर 05 जनपदों का विकल्प उपलब्ध न कराने वाले शिक्षकों की पदस्थापना नियमानुसार कर [more…]
मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर सुनी श्रीमद्भागवत कथा
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान श्री शंक्ति मंदिर एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर देश व प्रदेश के विकास व जन कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर कथा सुनी। मुख्यमंत्री के समन्वयक किशोर भट्ट एवं उनके परिजनों द्वारा शक्ति मंदिर के पुजारी रहे स्व. मुरारी लाल भट्ट के वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में आयोजित इस कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य डॉ. शशांक शेखर के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया। मुख्यमंत्री [more…]
