Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के डाॅ अनिल थपलियाल बने देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान के राज्य समन्वयक

देहरादून। देश की पारंपरिक चिकित्सा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए मुहिम गतिमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की प्रकृति परीक्षण अभियान कैंपेन को देश भर में प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। इस क्रम में देश के विभिन्न राज्यों में देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान के तहत कोर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखण्ड से डाॅ अनिल थपलियाल को इस मुहिम का राज्य समन्वयक बनाया गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (भारत सरकार) के द्वारा डाॅ अनिल थपलियाल को प्राकृतिक परीक्षण अभियान का स्टेट कोओर्डिनेटर चुना गया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल मंडल के 128 बेसिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत चार जनपदों के 128 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अक्षर ज्ञान के दिये जल उठेंगे। नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुये राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया था जिसे पूरा किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को घर के समीप ही गुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से सुलभ होगी। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अवसर और चुनौती: मुख्य सचिव

देहरादून। उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को स्वर्णिम अवसर एवं चुनौती के रूप में लेने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को तैयारियों को तत्परता से अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने नेशनल गेम्स हेतु राज्य के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को उत्कृष्ट स्तर तक विकसित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में राज्य की उभरती हुई युवा खेल प्रतिभाएं अधिकाधिक लाभान्वित हो सके। आज सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेल 2024 की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी ) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभिन्न वित्तीय एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में कल से युवा महोत्सव का आगाज, नेशनल गेम्स होगी थीम

देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने राजधानी देहरादून में प्रेस वार्ता कर शहर में होने वाले “युवा महोत्सव” के बारे में जानकारी दी । रेखा आर्या ने कहा कि देहरादून में 9 नवंबर की शाम से युवा महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है जिसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह महोत्सव 9 से 14 नवंबर तक राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में चलेगा। युवा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 09 नवंबर को सांय 6:00 बजे किया जाएगा। खेल मंत्री के मुताबिक, चूंकि प्रदेश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC: शिक्षकों के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (प्राईमरी) के 15 रिक्त पदों तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के 12 रिक्त पदों अर्थात कुल 27 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 10.12.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस:  मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया। यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन सचिव मीनाक्षी सुंदरम के पक्ष में लामबंद

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई घटना से अवगत कराया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं । [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पशु चिकित्साधिकारियों को बताए लेप्रोस्कोपिक तकनीक की प्रक्रिया और फायदे

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद द्वारा सतत् पशुचिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्टेट रेफरल सेंटर फार कैनाइन एण्ड फीलाइन में दो दिवसीय लेप्रोस्कोपिक तकनीकी इन पेट्स प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ पशुपालन विभाग के निदेशक डा० नीरज सिंघल ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में आए हुए पशुचिकित्सकों से इस तकनीकी का फायदा पशुपालकों को देने की अपेक्षा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक में डा० अमित ध्यानी द्वारा लेप्रोस्कोपिक तकनीकी के लाभ व प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। डा0 अमित ध्यानी द्वारा वन विभाग में अभी तक 80 हजार बन्दरों का इस तकनीकी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: महाराज

लंदन। एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान  महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने “अतुल्य भारत” स्टॉल का शुभारंभ [more…]