Archives
गंगा दीपोत्सव में 3.50 लाख दीपकों से जगमगाएंगे हरिद्वार के गंगा घाट
हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 नवम्बर की सांय 5ः55 बजे से हरिद्वार में भव्य ड्रोन सो, दीपोत्सव तथा भजन सन्ध्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हरकी पौड़ी पर एचआरडीए द्वारा सांय 5ः55 बजे से 6ः25 बजे के मध्य 500 ड्रोन के द्वारा भव्य एवं आकर्शक ड्रोन शो का प्रदर्शन किया जायेगा, जबकि नगर निगम तथा विभिन्न संगठनों के सहयोग से 6ः30 बजे हरिद्वार के 50 घाटों पर लगभग 3 लाख पचास हजार दीपक [more…]
श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्रयागराज कुम्भ मेले का निमंत्रण
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कृष्णानगर, कीडगंज (प्रयागराज) की ओर से निमंत्रण श्री महाराज जी ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए दी अग्रिम बधाई देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज प्रयागराज कुम्भ मेले में शामिल होंगे। शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संतों का प्रतिनिधिमण्डल कुम्भ मेले का निमंत्रण लेकर श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज वर्तमान में उदासीन भेष संरक्षण समिति के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी हैं। उदासीन भेष संरक्षण समिति के अन्तर्गत उदासीन सम्प्रदाय के देश भर में 350 आश्रम [more…]
गैरसैंण में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों और अल्मोड़ा बस दुर्घटना में मृतकों को दी गई श्रृद्वांजलि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण, गैरसैंण ( चमोली ) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विधानसभा परिसर भराडीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस एवं एनसीसी जवानों द्वारा विधानसभा परिसर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा [more…]
राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली
युवाओं को हर प्रकार के नशे और ड्रग्स की आदतों से दूर रखने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय समावेश, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हर क्षेत्र में आ रहा बहुत बड़ा बदलाव देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों [more…]
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी
उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ: प्रधानमंत्री धामी सरकार की जमकर की सराहना, कहा- उत्तराखंड की नीतियां देश के लिए बन रही उदाहरण देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के युग में उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए, राज्य के सर्वागीण विकास के लिए प्रदेशवासियों और यहां आने वाले पयर्टकों से नौ आग्रह भी किए हैं। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस रैतिक परेड को [more…]
आनंद बल्लभ जोशी समेत पांच लोगों को बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान
बूढ़ाकेदार। समाजसेवी और शिक्षाविद् स्व० बिहारी लाल की जयंती पर बूढ़ाकेदार स्थित लोक जीवन विकास भारती में आयोजित कार्यक्रम में आनंद बल्लभ जोशी समेत पांच लोगों को बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नई तालीम और आपदा जैसे विषयों पर चर्चा हुई है। मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० मोहन सिंह पंवार ने कहा कि बिहारी लाल कोई व्यक्ति नहीं वह एक विचार थे। वे कर्म और रचना पर विश्वास करते थे। यही वजह रही कि उन्होंने ऊर्जा का विकल्प प्रस्तुत किया है, जिससे बड़े बांधों पर [more…]
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की कई घोषणाएं
वर्ष 2030 तक 50 से अधिक आबादी वाले गांवों में पहुंचेगी सड़क सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को साथ लेकर एक समग्र नीति बनायी जायेगी राज्य में आपदा के कारण मार्ग एवं पुलों के बह जाने की दशा में यातायात को तुरन्त सुचारू करने के लिए वैलीब्रिज स्थापित किए जाएंगे उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए महिला नीति को यथाशीघ्र अधिसूचित किया जाएगा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट ’’युवा नीति’’ बनाई जाएगी आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के जो खिलाड़ी मेडल जीतेंगे, उनकों पुरस्कार हेतु नियत धनराशि के [more…]
UKSSSC: अनुदेशक भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 05 नवम्बर 2024 के तकनीकी संवर्ग एवं अनुदेशकों के रिक्त पदों की दिनांक 20 नवम्बर, 2024 से 14 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन, अब इस परीक्षा कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है।
केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी एकजुट
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी के संयोजक शीशपाल सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी की बैठक बुलाई। बैठक में लिए गए निर्णय पर संयुक्त रूप से बयान जारी कर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी के नेताओं ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और सिविल सोसाइटी, उपचुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो कर काम करेंगे। इस निर्णय में इंडिया गठबंधन की पार्टियों कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा(माले), सपा और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति [more…]
