Archives
पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
देहरादून। सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना [more…]
जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल को लेकर SOP जारी करेगा शासन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। चमोली ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने, उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी किए [more…]
गुरु नानक जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधायक विनोद [more…]
केदारनाथ उपचुनावः कांग्रेस ने ग्रामीणों को मुआवजा बांटने को बताया आचार संहिता का उल्लंघन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोक निर्माण विभाग पर राज्य सरकार के दबाव में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। मुख्य निर्वाचान अधिकारी उत्तराखण्ड को भेजे शिकायती पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य सरकार के दबाव में [more…]
बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
रुड़की। गुरुवार देर रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बारात की [more…]
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ
श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित सात दिवसीय बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2024 का द्वीप प्रज्वलित पर शुभारंभ किया। कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल का निरीक्षण व जनसमुदाय को संबोधित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पहुँचकर बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर भगवान कमलेश्वर महादेव मन्दिर में मत्था टेका। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने गौचर मेले का किया शुभारंभ
गौचर। गौचर में 72वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली में 4.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पोखरी में रानौ-सिमखोली मोटर मार्ग, काफलपानी से भरतपुर तक मोटर मार्ग विस्तारीकरण, जिलासू-सरणा मोटर मार्ग निर्माण, चमोली प्रेस क्लब को कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख की स्वीकृति, आगामी नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास हेतु माह दिसंबर में उच्च स्तरीय बैठक कराने और पोखरी में पालिटेक्निक भवन निर्माण कार्य [more…]
बिना सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नजर आई गहमागहमी
मुख्यमंत्री ने भू कानून के साथ ही पलायन निवारण आयोग बैठक की अध्यक्षता की भराड़ीसैंण। उत्तराखंड की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बुधवार को बिना विधानसभा सत्र के भी चहल पहल नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन में यहां उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित भू कानून पर विचार विमर्श करने के साथ ही पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। वहीं रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं का सुना, इस तरह बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी एक बार फिर प्रदेश के राजकाज का केंद्र बिंदु बनी रही। ग्रीष्मकालीन राजधानी में आमतौर पर बजट सत्र के दौरान [more…]
